केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को पानी की गुणवत्ता की रैंकिंग जारी की। भारतीय मानक ब्यूरो ने इसकी रिपोर्ट जारी की है। मंत्री ने कहा कि हम किसी सरकार को दोष नहीं दे रहे हैं। पूरे देश से पानी की शिकायत आ रही थी। हमें गंदे पानी से देश को बचाना है।
पासवान ने दिल्ली सहित देशभर में 20 राज्यों से लिए गए पीने के पानी के नमूने की जांच रिपोर्ट शनिवार को जारी की। इस रिपोर्ट में पहले नंबर पर मुंबई रहा। यहां का पानी हर मानक पर पास हुआ है। दूसरे नंबर पर हैदराबाद और तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर है। वहीं दिल्ली का पानी सबसे खराब है। पानी की गुणवत्ता की जांच 10 मानकों पर की गई थी।
बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के पीने के पानी के नमूने बीएसआई की आरंभिक जांच में विफल हो गए थे। जिसके बाद पासवान ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 तक देश के हर घर में नल लगाने और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत देश के सभी राज्यों की राजधानी सहित 100 स्मार्ट सिटी योजना के तहत आने वाले शहरों में पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है।
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More