इस साल के आखिरी महीने की पहली तारीख से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ सकता है. 1 दिसंबर से मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी महंगा हो जाएगा. मतलब साफ है कि टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान के दाम बढ़ाने की तैयारी में है. टेलीकॉम कंपनियां (Idea, Vodafone, Airtel) इसको लेकर पहले ही ऐलान कर चुकी है. टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का कहना है कि 14 साल पुराने एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर देनदारी का दबाव बढ़ गया है. इसीलिए कंपनियों ने टैरिफ प्लान के रेट्स बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है.
1 दिसंबर से महंगा होगा फोन पर बात करना- भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया 1 दिसंबर 2019 से अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं. एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) के भारी भरकम बकाए को भरने के लिए दोनों कंपनियां ऐसा करने पर विचार कर रही हैं. हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी यह नहीं साफ किया है कि वह मोबाइल टैरिफ कितना महंगा करेंगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियां मोबाइल टैरिफ में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. भारती एयरटेल का कहना है कि टेलिकॉम सेक्टर में नई तकनीक लगाने के लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत है, इसलिए टैरिफ बढ़ाया जाएगा.मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एयरटेल का 100 रुपए का रिचार्ज 135 रुपए तक महंगा हो सकता है.यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि रिचार्ज कीमत न बढ़ाई जाए, बल्कि कुछ सर्विस (वाइस कॉल, एसएमएस या डेटा) कम कर दिया जाए. हालांकि, पूरी तस्वीर एक-दो दिन बाद ही साफ हो पाएगी.
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More