Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

दिल्ली : आग ने लील लीं 45 जिंदगियां

By: Dilip Kumar
12/8/2019 5:12:31 PM
नई दिल्ली

दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस भीषण अग्निकांड मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस फैक्ट्री मालिक रिहान के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच केस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। फैक्ट्री मालिक रिहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा रिहान का पिता रहीम भी पुलिस के कब्जे में है। उधर, दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जिले के जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा इस मामले की जांच करेंगे। वहीं घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन लोक नायक अस्पताल पहुंचे।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 17-17 लाख मुआवजा

इस अग्निकांड में मारे गए मृतकों के परिजनों को दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली भाजपा की तरफ से कुल 17-17 लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 75-75 हजार आर्थिक मदद दिया जाएगा। इन आर्थिक मदद में 10-10 लाख मुआवजा दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को देगी। जबकि 5-5 लाख आर्थिक मदद दिल्ली भाजपा मृतकों के परिजनों को देगी। इसके अलावा 2-2 लाख आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।  गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली सरकार एक-एक लाख, प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार और भाजपा 25-25 हजार आर्थिक मदद देगी।

बिहार सरकार भी देगी मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अग्निकांड में मार गए बिहार के लोगों को दो-दो लाख मुआवजा देने का एलान किया है। घटना के प्रति शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के जितने लोग इस हादसे में मारे गए हैं उनके नजदीकी परिजनों को आर्थिक मदद की जाएगी। बिहार के जितने लोग इस घटना में मरे हैं उनके परिजनों को केंद्र, दिल्ली सरकार, दिल्ली भाजपा और बिहार सरकार के कुल मुआवजा को मिलाकर 19-19 लाख रुपये मिलेगा।

घायल ने बताया आंखों देखा हाल

आग में झुलसे मोहम्मद मुकीम ने बताया कि वे तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह 6 बजे आंख खुली तो पाया कि आग लगी है। वह सीढ़ियों की ओर दौड़े। उसमें भी आग लगी थी तो झुलसकर जान बचाई। मोहम्मद मुकीम मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव मलमल के रहने वाले हैं। वह 10 साल से काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जहां पर आग लगी वहां पर तीन मंजिला एक ही कंपनी में सैकड़ों लोग काम कर रहे थे। कंपनी में अलग-अलग फ्लोर पर तीन कंपनियां संचालित हो रही थीं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री 600 गज की है। इसमें कपड़े, गत्ते और प्लास्टिक बैग बनाए जाते थे। इसके अलावा यहां पर प्लास्टिक के सामान भी बनाए जाते थे। यहां पर 400 लोग काम करते थे। जानकारी के मुताबिक काफी लोग कंपनी में ही रहते थे। और रात में रहते भी थे। ज्यादातर लोग घटना के वक्त सो रहे थे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री तीन सगे भाइयों की है। रिहान, शान और इमरान इनके नाम बताए जा रहे हैं। तीनों भाई बाडा हिंदू राव में रहते है। आग रिहान की फैक्ट्री में लगी थी।

सैकड़ों लोगों को बचाया गया

इस हादसे में सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। 34 दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में अब कोई नहीं है। बचावकार्य में 2 पुलिसकर्मी और 2 दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त फैक्ट्री में लोग सोए हुए थे। इस हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत धुंए के कारण दम घुटने से हुई। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले अन्य मरीज़ों को दूसरे अस्पताल में भेजा जा रहा है। वार्ड के सभी डॉक्टर आग में झुलसे मरीज़ों में लगे हुए हैं। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वह उत्तर प्रदेश औऱ बिहार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में सभी पुरुष हैं।

किस-किस अस्पताल में भर्ती हैं घायल

आग में झुलसे लोगों को राम मनोहर लाल लोहिया, हिंदू राव अस्पताल, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और लोक नायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेडी हार्डिंग अस्पताल में 10 लोगों को लाया गया था, इसमें से 9 की मौत हो चुकी है। मरने वाले में 2 बच्चे भी थे। एक बच्चा अभी भी गंभीर हालत में आईसीयू में है। लोक नायक अस्पताल के निदेशक किशोर सिंह ने बताया कि अस्पताल में जो भी घायल लोग भर्ती हैं उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। इनकी हालत स्थिर है। सुबह 34 लोगों को भर्ती करवाया गया था जो कि सभी मरे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक सुबह 5.22 मिनट पर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। राम मनोहर लाल लोहिया और हिंदू राव अस्पताल में 20 लोगों को भर्ती करवाया गया है। यह घटना दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का दावा अवैध है फैक्ट्री

इस घटना के बाद स्थानीय निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि इस हादसे के लिए हम लोग खुद ज़िम्मेदार हैं, इलाके का नाम अनाज मंडी है। लेकिन यहां कोई अनाज नहीं बेचता, यहां सैलून का सामान बेचा जाता है। छोटे बच्चों से काम करवाया जाता है, पिछले सप्ताह ही इस इलाके से 75 बच्चों को छुड़वाया था। एक अन्य स्थानीय निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि यह फैक्ट्री अवैध है। आग के बाद मैं खुद फैक्ट्री में होकर आया हूं। तीसरी मंजिल पर ज़्यादा नुकसान हुआ है। रात के वक़्त प्लास्टिक का कंटेनर आया था, फैक्ट्री कर्मचारियों ने रात के वक़्त माल उतारकर फेक्ट्री में रखा। उसके बाद सो गए। करीब पांच बजे फैक्ट्री में आग लगी। घटना स्थल के आसपास फैक्ट्री चलाने वालों ने बताया कि निगम ने सभी फैक्टरियों को सील करने का आदेश दिया हुआ है, कई लोग अपनी फैक्टरी खाली करने में लगे हुए थे।


related topics

‘विश्वगुरु’ सम्मान का श्रीकृष्ण को समर्पण: विनम्रता की पराकाष्ठा

12/22/2025 7:10:23 PM

उडुपी श्रीकृष्ण मठ में चल रहे विश्व गीता पर्याय के अंतर्गत श्री पुत्तिगे श्रीकृष्ण मठ ..Read More

BMW Group India का विस्तार, गुरुग्राम में Bird Automotive का नया शोरूम

12/20/2025 7:24:20 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। BMW Group India ने गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित ..Read More

स्प्रिंग हाउस वर्कस्पेस का एनसीआर में विस्तार, गुरुग्राम में नया मुख्यालय

12/19/2025 7:42:34 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मैनेज्ड ऑफिस स्पेस क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती कं ..Read More

राष्‍ट्रपति ने क्रॉम्‍पटन को प्रतिष्ठित नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड 2025 से सम्‍मानित किया

12/18/2025 2:12:02 PM

भारत के एक सबसे भरोसेमंद और अभिनव कंज्‍यूमर इलेक्ट्रिकल ब्रांड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स ..Read More

एनडीएमसी ने प्रोजेक्ट सॉर्ट के ज़रिए विकेंद्रीकृत कूड़ा प्रबंधन को मज़बूत किया

12/18/2025 2:05:20 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष ..Read More

SquadStack.ai Launches In-App Voice Al Assistant to Reimagine Digital Customer Journeys

12/18/2025 1:57:05 PM

SquadStack.ai, a pioneer in Al-led sales and CX transformation, today announced the la ..Read More

ASSOCHAM Seeks Growth-Oriented Reforms in Budget 2026–27

12/18/2025 1:54:18 PM

The Associated Chambers of Commerce and Industry of India (ASSOCHAM) has submitted its ..Read More

'पूर्वोत्तर प्रांतों का एक साझा मंच बने जो पर्यावरण के मुद्दे पर विमर्श कर सकें'

12/18/2025 1:50:14 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली के प्रेस क्लब में असम सहित पूर्वोत् ..Read More

हॉलिडे रश, साइबर हश: साल के अंत में होने वाली धोखाधड़ी से रहें सुरक्षित 

12/18/2025 1:45:04 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में खरीदारी ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • ‘विश्वगुरु’ सम्मान का श्रीकृष्ण को समर्पण: विनम्रता की पराकाष्ठा

    12/22/2025 7:10:23 PM
    उडुपी
  • BMW Group India का विस्तार, गुरुग्राम में Bird Automotive का नया शोरूम

    12/20/2025 7:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • स्प्रिंग हाउस वर्कस्पेस का एनसीआर में विस्तार, गुरुग्राम में नया मुख्यालय

    12/19/2025 7:42:34 PM
    गुरुग्राम
  • राष्‍ट्रपति ने क्रॉम्‍पटन को प्रतिष्ठित नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड 2025 से सम्‍मानित किया

    12/18/2025 2:12:02 PM
    नई दिल्ली
  • वरुण धवन ने बताया कैसे मुकेश छाबड़ा ने बनाई ‘बॉर्डर 2’ की दमदार टीम

    12/18/2025 2:08:33 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED