Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

अभी और तड़पाएगी दिल्ली की सर्दी, हिमाचल के किन्नौर में झरना जमा

By: Dilip Kumar
12/28/2019 2:40:11 PM
नई दिल्ली

देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में सर्दी का कहर जारी है। राजस्थान के 5 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मप्र समेत कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। दिल्ली में शनिवार सुबह औसत न्यूनतम तापमान 2.4° रहा, तो वहीं लोधी रोड पर तापमान 1.7° दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सर्दी की वजह से झरना जम गया। राजस्थान के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगण और दिल्ली समेत उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर बरकरार रहने की संभावना है। वहीं, बिहार और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान सामान्य से 5-8° सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय की तराई में आने वाले क्षेत्र, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में 'कोल्ड डे' रहने के आसार हैं। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4° सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 4.2° रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

मध्यप्रदेश: 12 शहरों में शीतलहर, पचमढ़ी में पारा 1.2°

भोपाल और इंदौर में कोल्ड डे रहा, वहीं ग्वालियर में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया। जबलपुर समेत 12 शहरों में शीतलहर चली। ग्वालियर चंबल में विजिबिलिटी जीरो रही। यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा निरस्त कर दिया गया। टीकमगढ़, रायसेन और रतलाम इलाकों में पाले का असर रहा। खेतों में फसलों पर ओस जम गई। प्रदेश में सबसे सर्द रात टीकमगढ़ में रही। यहां पारा 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 1.2° दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन पारे में गिरावट जारी रही। न्यूनतम तापमान 5.3° दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 6.3° था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे मप्र में गलन भरी सर्दी और पाला पड़ सकता है।

राजस्थान: शुक्रवार को 5 शहरों में माइनस में पारा

जयपुर में सर्दी ने 5 साल और जोधपुर में 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार का न्यूनतम तापमान जयपुर में 3.4° और जोधपुर में 6.4 दर्ज किया गया। शुक्रवार रात फतेहपुर में -4, सीकर में -1.0 के अलावा माउंटआबू, जोबनेर, माउंटआबू और किशनगढ़ रेनवाल में तापमान -1.5° सेल्सियस रहा। फतेहपुर में पिछली तीन रातों से तापमान माइनस में बना हुआ है। जयपुर के पास शाहपुरा के मेड क्षेत्र में पाला पड़ने से टमाटर की 90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। मटर की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ। प्रदेश में बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 8.5° रहा।

बिहार: 10 साल में दूसरी बार पटना में सबसे ठंडा दिन

पटना में 10 साल के दौरान 27 दिसंबर को दूसरी बार सबसे ठंडा दिन रहा। पटना में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक अधिकतम पारा 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2012 में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 38 जिलों में शनिवार को सर्दी का ऑरेंज अलर्ट व रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों में भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने दिन में 12 से एक बजे को छोड़कर, शाम होते ही तापमान में लगातार गिरावट होने की बात कही है।

झारखंड: सर्दी से 2 दिन में 6 मौतें
रांची में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक पारा गिरने और शीतलहर से राज्य में 2 दिन में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 राजस्थान के निवासी थे, जो धार्मिक यात्रा पर झारखंड आए थे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा। इधर, देर रात मैकलुस्कीगंज और कांके में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हिमाचल: केलांग में तापमान -11 डिग्री
केलांग में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा -11° सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस है। किन्नौर जिले में कल्पा में 1.8° तापमान देखा गया और यहां सर्दी से एक झरना जम गया। चंबा के डलहौजी में तापमान 5.1° दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह 26° था। धर्मशाला में रात का तापमान 2.2° था। 31 दिसंबर से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: चिल्लई कलां

शनिवार सुबह श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -5.8° सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते सर्दी में इजाफा हुआ है। कश्मीर में चिल्लई कलां जारी है, जो 40 दिन की भीषण सर्दी का दौर होता है। अंबिकापुर 3.8° पारे के साथ सबसे ज्यादा ठंडा है। इसके अलावा पेंड्रा रोड में तापमान 4.1° और दुर्ग में 6.4° सेल्सियस रहा। सर्दी के साथ उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 30 दिसंबर के बाद अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है।


related topics

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

अब गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के टीके 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए होगा अनिवार्य !

11/26/2025 11:01:22 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More

IRACON 2025 : सांस ही नहीं, जोड़ों पर भी भारी पड़ रही दिल्ली की हवा

10/10/2025 8:14:34 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More

करवा चौथ पर प्यार का इज़हार करें FNP के स्पेशल हैम्पर्स के साथ

10/10/2025 10:04:32 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More

फैबइंडिया ने ‘स्वर्णिम 2025’ कैम्पेन के तहत पेश किया नया करवा चौथ कलेक्शन

10/7/2025 12:58:29 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी

8/4/2025 2:55:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्राइमलेज़ ने जर्मन डर्मेटोलॉजिकल लेज़र तकनीक क ..Read More

कम्फर्ट से केयर तक: हिमालया बेबीकेयर का भारत में 500 से अधिक ब्रेस्टफीडिंग सेंटर का सफर

7/25/2025 9:08:38 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माताओं और बच्चों के लिए स्वस्थ शुरुआत को पोषित ..Read More

मानसून में हल्का स्किनकेयर: नमी और ताजगी बनाए रखने के आसान उपाय

7/21/2025 8:11:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मानसून गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी कैलिफोर्निया की तृषा वर्धन

    12/14/2025 10:07:46 PM
    नई दिल्ली
  • आया नगर को मिली नई सड़कों की सौगात, बिधूड़ी–तंवर ने किया सड़कों का लोकार्पण

    12/14/2025 9:50:53 PM
    नई दिल्ली
  • मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

    12/14/2025 11:41:38 AM
    मुंबई
  • जहाँगीरपुरी स्थित मुस्कान स्किल सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह एवं नए कोर्स का शुभारंभ

    12/14/2025 11:34:33 AM
    नई दिल्ली
  • डायबिटीज उपचार में नया विकल्प: ओजेम्पिक® भारत में लॉन्च

    12/14/2025 11:29:16 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED