ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर में संस्था के संरक्षक एवं अध्यक्ष प्रवीण कुमार लाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यकारिणी की आम सहमति से निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वप्रथम संस्था की नियमावली को अंतिम रूप दिया गया तथा इसे झारखंड सरकार से निबंधित कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रवीण कुमार लाल दास को संरक्षक एवं अध्यक्ष, प्रभाष कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार को महासचिव, अमरनाथ लाल दास को उप महासचिव, प्रवीण कुमार कंठ को कोषाध्यक्ष, आनंद आशीष को उप कोषाध्यक्ष तथा मृदुला सिन्हा को सचिव बनाया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। समिति में अशोक कुमार कर्ण, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार दास, रंजन कुमार, प्रतीक गौरव, अमिताभ दास, लक्ष्मी श्रीवास्तव, संजय कुमार कर्ण, संजीत कंठ, राजीव सिन्हा तथा हिमांशु प्रणव को शामिल किया गया। संस्था ने बताया कि इस कार्यकारिणी में देश के विभिन्न राज्यों से कायस्थ समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि ऑल कायस्थ संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से कमजोर कायस्थ बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना तथा गरीब कायस्थ परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल से लेकर अब तक ऑल कायस्थ संस्था लगभग 5,000 जरूरतमंद कायस्थ परिवारों एवं लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध करा चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था अपने सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। इसी उद्देश्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं नई समिति का गठन किया गया।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More