राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के तलाक मामले के साथ नया विवाद जुड़ा है। तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय पर अपने वकील धनंजय कुमार को गुंडों से हत्या की धमकी दिलाने का आरोप लगया है। इस आरोप से बौखलाए ससुर चंद्रिका राय ने तेज प्रताप को मानसिक रूप से बीमार व लफंगा करार देते हुए कहा कि बेबुनियाद व ओछे आरोप लगाने के लिए वे उसपर मानहानि का मुकदमा करेंगे।
तेज प्रताप यादव के अनुसार उनके ससुर चंद्रिका राय ने तलाक मामले में उनके वकील को गोली व बम से उड़ावा देने की धमकी दिलाई है। तेज का आरोप है कि उनके वकील डॉ. धर्मेंद्र कुमार व धनंजय कुमार तलाक के मुकदमे के सिलसिले में पटना सिविल कोर्ट गए थे। कोर्ट से बाहर सेंट जोसेफ स्कूल के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे कहा कि तेज प्रताप का मुकदमा देखना बंद कर दो। इस दौरान उनमें से एक ने धनंजय के शरीर से पिस्टल सटा कर बम व गोली से उड़ा देने की धमकी भी दी।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हर जगह हार होते देख उनके ससुर हताश हो चुके हैं। वे मुझपर मोबाइल से धमकी देने का आरोप भी लगाते हैं। अगर मैं धमकी देता हूं तो वे मुकदमा करें। इस बीच तेज प्रताप के वकील धर्मेंद्र ने घटना की एफआइआर पीरबहोर थाने में दर्ज करा दी है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
आरोप को लेकर चंद्रिका राय ने तेज प्रताप को लफंगा तथा मानसिक रूप से बीमार बताया। चंद्रिका राय इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि लगता है कि तेज प्रताप किसी विशेष दवा पर रहते हैं। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा किसी नशा की ओर था। तलाक के मुकदमे में धमकी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे तेज प्रताप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More