एक सॉफ्टरवेयर इंजिनियर ने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा कि लोग खुले में निकलें और खूब छींकें और कोरोना वायरस फैलाएं। इस इंजिनियर को उसकी कंपनी इन्फोसिस ने नौकरी से निकाल दिया है। पुलिस ने भी आरोप इंजिनियर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सॉफ्टवेयर इंजिनियर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘आएं साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींकें और वायरस फैलाएं।’ बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।’ इस बीच आईटी कंपनी इन्फोसिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर अनुचित पोस्ट करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इन्फोसिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया कि कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आचार नियमावली के खिलाफ है। उसने कहा, ‘इन्फोसिस ने अपने एक कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी जांच पूरी कर ली है और हम मानते हैं कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है।’
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More