तेलंगाना में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई जबकि बाकियों ने क्रमशः अपोलो, ग्लोबल अस्पताल, निजामाबाद और गड़वाल में दम तोड़ा।
देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन में लगभग 300-400 लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल 200 से ज्यादा लोगों में कोरोना के संक्रमण की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित होने की संभावना के बाद यहां मौजूद 163 लोगों को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौलाना के खिलाफ केस दर्ज
लोकनायक अस्पताल की ओर से कहा गया है कि उनके यहां कोरोना संक्रमित 174 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 163 निजामुद्दीन इलाके से ही आए हैं। रविवार को 85 मरीज आए जबकि 34 को सोमवार को भर्ती कराया गया। मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने मरकज के मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा है। इन पर आरोप है कि देश में लॉकडाउन होने के बाद भी उन्होंने इतना बड़ा धार्मिक आयोजन कराया है। साथ ही इसके लिए उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली थी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More