बांग्लादेशी डॉक्टरों की एक टीम ने कोविड-19 की दवा बनाने का दावा किया है। उनका दावा है कि टीम ने दो ड्रग को मिलाकर ऐसा एंटीडॉट तैयार किया है, जिसके परिणाम मरीजों पर चौकाने वाले मिले हैं। शोधकर्ता और बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड प्रो. मोहम्मद तारिक आलम का कहना है कि हमने कोरोना के 60 मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया है और परिणाम काफी सकारात्मक मिले हैं। मरीजों को जब दो दवाओं वाला एंटीडोट दिया गया तो सभी मरीज रिकवर हो गए।
प्रो. तारिक बांग्लादेश के जाने माने विशेषज्ञ हैं। उनका कहना कि है जानवरों में परजीवी-कीड़े मारने वाली दवा आईवरमेक्टिन के सिंगल डोज के साथ एंटीबायोटिक डॉक्सीसाइक्लिन को मिलाकर एंटीडोट तैयार किया गया। मेरी टीम कोरोना के मरीजों को यही दोनों ड्रग दे रही है। ज्यादातर ऐसे मरीज थे जो सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे थे और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
मोहम्मद तारीक का दावा है कि दवा काफी कारगर है। इसे देने के 4 दिन बाद ही कोरोना पीड़ित रिकवर हुए और इसका कोई साइड इफेक्ट मरीजों में नहीं दिखा। ठीक हो चुके सभी मरीजों पर अभी भी नजर रखी जा रही है। बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 22 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से 238 मौत हो चुकी हैं। मोहम्मद तारीक के मुताबिक, हमे आशा है कि यह कॉम्बिनेशन कारगर साबित होगा। हम सरकार से सम्पर्क करके इस इलाज को अंतररष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित करने के लिए कागजी कार्यवाही जारी है।
फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ( फर्स्ट फर्टिलिटी क्लिनिक) ने थाईलैंड में प्रजन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। त्रिभुवन विश्वविधालय- पोखरा परिसर पृथ्वी न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। संस्था "मीनीक्षा आर्ट" ने "द स्टेज फाउंडेश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) का तीसरा स ..Read More
अरबों डॉलर के कारोबार वाले और 109 साल पुराने बहुराष्ट्रीय समूह, हिंदुजा ग्रुप ने ब्रिट ..Read More
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत ..Read More
पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मे ..Read More
पाकिस्तान के सिंध के लोगों ने प्रांत की आजादी के लिए खुलकर वर्ल्ड लीडर से मदद मांगी है ..Read More
नरेंद्र मोदी सरकार ने नेपाल को यह आश्वासन दिया है कि वह भारत द्वारा विकसित कोरोना वैक् ..Read More