झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने अपने वादे के मुताबिक 2020 की जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टाॅप किए विद्यार्थी को कार गिफ्ट किया है। झारखंड विधानसभा परिसर में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो तथा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के टॉपरों को आल्टो कार देकर पुरस्कृत किया। शिक्षा मंत्री ने अपने खर्च पर आल्टो कार दिया। मनीष कुमार कटियार मैट्रिक तथा अमित कुमार इंटरमीडिएट के टॉपर हैं।
टॉपरों को कार देने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि वे अगले साल से टॉपरों की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे। कहा कि वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि टॉपरों को पुरस्कृत करने से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। शिक्षक विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य की भी शिक्षा दें।
अल्टो कार प्राप्त करने के बाद काफी खुशी नजर आ रहे मैट्रिक के टॉपर मनीष कुमार कटियार ने कहा कि आगे भी टॉपरों को इस तरह पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इससे सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट करने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य के सबसे प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय का यह छात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। वहीं, इंटरमीडिएट के टॉपर अमित कुमार ने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त की है। वे किसी अच्छे आइआइटी संस्थान में नामांकन लेना चाहते हैं। अमित ने कहा कि मैट्रिक में भी उसे राज्य में दूसरा स्थान मिला था। नेतरहाट में पढ़ाई करने से उनकी नींव मजबूत हुई है।
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More