मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 का नौवां एडिशन जारी किया गया। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं।
इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल के अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ रुपए के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में अंबानी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नाडर हैं। उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अडाणी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में सातवें स्थान पर जगह मिली है। टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप के साइरस पालोनजी मिस्त्री मिस्त्री और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री मिस्त्री शामिल हैं।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More