वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन (डब्लूएफपी) को साल 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2019 में 88 देशों के करीब 9.7 करोड़ लोगों तक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम से सहायता पहुंची। नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए इस साल 318 नॉमिनेशन आए थे। इनमें 211 शख्सियतें और 107 संगठन शामिल थे। यह भी खबर थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भी नाम शामिल था।
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया भर में भूख को मिटाने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा संगठन है। संगठन ने कोरोना के दौर में दुनियाभर में जरूरतमंदों को खाना खिलाने और मदद करने में भी अहम भूमिका निभाई। कोरोना महामारी के दौरान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि भूख से जूझ रहे लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। संस्था का कहना है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक खाना ही सबसे अच्छी वैक्सीन है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा है कि नोबेल मिलने से उसके स्टाफ के काम को पहचान मिली है, जिसने दुनिया के 10 करोड़ से ज्यादा भूखे बच्चों और महिला-पुरुषों की मदद में पूरी ताकत लगा दी।
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन क्या है?
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) की फूड प्रोग्राम से जुड़ा एक संगठन है। यह जरूरतमंदों को खाना खिलाता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। इस संगठन को 1961 में बनाया गया था।
फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ( फर्स्ट फर्टिलिटी क्लिनिक) ने थाईलैंड में प्रजन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। त्रिभुवन विश्वविधालय- पोखरा परिसर पृथ्वी न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। संस्था "मीनीक्षा आर्ट" ने "द स्टेज फाउंडेश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) का तीसरा स ..Read More
अरबों डॉलर के कारोबार वाले और 109 साल पुराने बहुराष्ट्रीय समूह, हिंदुजा ग्रुप ने ब्रिट ..Read More
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत ..Read More
पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मे ..Read More
पाकिस्तान के सिंध के लोगों ने प्रांत की आजादी के लिए खुलकर वर्ल्ड लीडर से मदद मांगी है ..Read More
नरेंद्र मोदी सरकार ने नेपाल को यह आश्वासन दिया है कि वह भारत द्वारा विकसित कोरोना वैक् ..Read More