पटना(जितेन्द्र कुमार सिन्हा)। रांची में अनलॉक में बसों के परिचालन को मिली छूट के बाद दोबारा सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले की तरह ही दो रूटों पर, एक रूट कचहरी चौक से भाया मेन रोड होते हुए राजेंद्र चौक तक और दूसरा रूट किशोरी यादव चौक, कचहरी, कांटाटोली, सुजाता चौक, डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक होते हुए धुर्वा गोल चक्कर तक चलेगी। निगम की यह बसें सुबह 07 बजे से रात 08 बजे तक चलेंगी।
सूत्रों ने बताया कि शहर की सड़कों पर सिटी बसें एक बार फिर से चलनी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में निगम के ट्रांसपोर्ट सेल द्वारा शनिवार को आदेश जारी किया गया है। ट्रांसपोर्ट सेल ने यह भी बताया है कि मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से ही सिटी बसों का परिचालन बंद है। छह माह बाद अब बसों का परिचालन शुरू होगा। नयी व्यवस्था में सात बसें ब्रेकडाउन रहने के कारण 44 सिटी बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा।
सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि नयी व्यवस्था के तहत शुरू हो रही बस सेवा में परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाना है। 29 सीट बाली बस में मात्र 15 पैसेंजर ही बैठाने होंगे। पैसेंजर की कमी को ध्यान में रख कर यात्रियों से पांच रुपये की जगह 10 रुपये किराया लिया जायेगा। बस में सवारी करनेवाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें बस में चढ़ने नहीं दिया जायेगा। सभी बसों को खुलने से पहले सैनिटाइज किया जायेगा.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More