पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की नेता और बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां का विवादित बयान सामने आया है। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने बीजेपी को कोरोना वायरस से खतरनाक बताया है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी हिंदू- मुसलमानों के बीच दंगा कराती है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिमों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।
नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार के दौरान यह सब बातें कही। नुसरता जहां ने कहा कि 'आप लोग अपनी आंख खोलकर रखिए, बीजेपी जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी और धर्म के बीच भेदभाव और आदमी-आदमी के बीच दंगा कराती है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिमों की उलटी गिनती शुरू जाएगी।'
नुसरत जहां के उनके इस बयान पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। अमित मालवीय ने ट्विट करते हए कहा कि पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। पहले ममता बनर्जी कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्धिकुला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?
बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने दमखम भरना शुरू कर दिया है। इसी के साथ-साथ राज्य में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More