पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार (22 जनवरी) को राज्य के वन मंत्री राजीब बनर्जी ने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले 5 जनवरी को खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पद से इस्तीफा दिया था। ममता को लिखे पत्र में राजीब ने बताया कि वे कैबिनेट से इस्तीफा दे रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसके कारणों का खुलासा नहीं किया। पत्र में लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का मुझे सौभाग्य मिला। मुझे मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ राजीब बनर्जी दोमजुर से विधायक है। राजीब ने इस्तीफा गवर्नर जगदीप धनखड़ को भी भेजा है।
इससे पहले किसने कैबिनेट छोड़ी?
5 जनवरी: लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विधायकी नहीं छोड़ी। ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है, इसे निगेटिव नहीं लेना चाहिए। इससे पहले 19 दिसंबर को TMC छोड़ चुके और ममता के खास रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 MLA ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल कांग्रेस के ही थे।
ये विधायक भाजपा में शामिल हुए थे
इससे पहले तापसी मंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, श्यांपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बनश्री मैती पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थीं।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More