केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोलकाता के हुजूरी मुल्ल लेन, गोलपा शास्त्री लेन समेत आसपास के कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा है। बस आप सभी को मतदान वाले दिन कमल के फूल वाले बटन को दबाकर यहां एक नया सवेरा लाना है। गोलपा शास्त्री लेन में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हमें दुःख है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से आप लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है, क्योंकि बंगाल की मौजूदा ममता सरकार इन योजनाओं को आपके यहां लागू ही नहीं कर रही है। शेखावत इसी लेन में रहने वाली कांति देवी की चौखट पर पहुंचे तो कच्चा मकान देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कांति से पूछा कि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर क्यों नहीं मिला? कांति ने केंद्रीय मंत्री के दोनों हाथ पकड़ लिए, बोली- हम लोगों को यहां की सरकार कोई सहूलियत नहीं दे रही है। अब मोदी सरकार पर ही भरोसा है। कांति ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन के लिए सभी तैयार हैं।
शेखावत ने इसी लेन में तका सहानी, कमली सहानी, सुनीता शॉ, राधारीना शॉ, सरोज देबी, लाखी सोनकर, गौरी सहानी, चानो सहानी, चंदा शॉ, गिरिजा देवी, प्राण देवी, लालमुनि देवी के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इन महिलाओं ने अपने कच्चे घर को पक्का बनाने की बात रखीं। शेखावत ने कहा कि कि आप लोग भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताएं। जिस तरह देश के दूसरे राज्यों की महिलाओं को पक्का मकान, घर में स्वच्छ जल, रसोई गैस सिलेंडर और शौचालय मिल रहा है, उसी तरह से भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल के लोगों को भी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More