पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का ममता यादव को पूर्ण समर्थन प्रदान करना का निर्णय है। उनके मुताबिक, हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा को बंगाल की सत्ता में आने से रोकना है। ममता बनर्जी ने कहा कि सबसे बड़ी बात साहस का समर्थन है, तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं, इसलिए हम लड़ रहे हैं। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना। ममता को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है। इधर, ममता ने कहा कि हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।
कोलकाता में रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात होनी थी, जो नहीं हो सकी। पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल के साथ राजद के गठबंधन पर बातचीत से पहले तेजस्वी ने अपने पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से विमर्श किया। राजद का झुकाव तृणमूल के पक्ष में है, जबकि कांग्रेस एवं वामदलों के मोर्चा को राजद का इंतजार है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बताया कि हमारी लड़ाई भाजपा से है। प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में भी यही बात उभर कर आई कि किसी भी हाल में भाजपा को पनपने नहीं देना है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More