झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सोमवार को 7323 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश किया। पहली पाली में सदन की कार्यवाही भाजपा विधायकों के हंगामा के बाद 12:30 तक स्थगित कर दी गयी थी। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो BJP विधायक दोबारा हंगामा करते हुए वेल में आकर हंगामा करने लगे। स्पीकर ने कई बार विधायकों से सीट पर लौट जाने का आग्रह किया, लेकिन वे वेल में ही बैठ गए। BJP विधायक अमर बाउरी ने कहा कि सरकार ने बगैर ठोस कारण के नियोजन नीति रद्द किया है। बाउरी के इस बयान का सत्ता पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद BJP विधायक फिर से वेल में आए।
वहीं विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमत को लेकर विरोध किया। BJP विधायक रिपोर्टर टेबल की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी करने लगे।स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने भाजपा विधायकों के आचरण को सदन की मर्यादा के विपरीत बताया। हंगामा के बीच ध्यानाकर्षण सूचनाएं पेश की गई। कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह और प्रदीप यादव ने ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने की मांग उठाई।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More