बिहार में सार्वजनिक आयोजनों पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद यह निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। यह भी कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह स्कूलों को बंद रखने पर विचार करे। मुख्यमंत्री ने शनिवार की शाम को एक अणे मार्ग में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक-से-अधिक जांच कराएं। आरटीपीसीआर जांच को और बढ़ाएं। जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा। कोरोना से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए अलर्ट और एक्टिव रहें। साथ ही लोगों को कोरोना से सचेत रहने की जरूरत है। लोग सचेत रहेंगे तो कम से कम नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए तैयार किये गये अस्पतालों में पूरी तैयारी रखें। टीकाकरण की संख्या बढ़ायें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के प्रति सजग रहें और इसकी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। मास्क का प्रयोग जरूर करें।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना संक्रमण के अद्यतन स्थिति और इससे बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, डीजीपी एसके सिंघल, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, गृह विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More