पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली में अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों से एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आदरणीय दीदी, अभी हाल ही में आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। आप ये कह रही हैं इसका मतलब है कि आपको यकीन हो गया है कि मुस्लिम वोटबैंक भी आपके हाथ से निकल गया है, मुस्लिम भी आपसे दूर हो गए हैं। आपको पब्लिकली ऐसा कहना पड़ रहा है, इसी से पता चलता है कि आप इलेक्शन हार गई हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''दीदी, आप वैसे तो चुनाव आयोग को गालियां देती हैं, लेकिन हमने ये कहा होता कि सारे हिंदु एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो, तो हमें इलेक्शन कमीशन के 8-10 नोटिस मिल गए होते। सारे देश के एडिटोरियल हमारे खिलाफ हो गए होते।''
हम तो मामूली इंसान, भगवान के आशीर्वाद से सेवा में लगे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पिछले 2 चरणों में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले हैं, लंबी-लंबी लाइनें लगाकर बीजेपी के पक्ष में वोट दिया है। आज भी बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है। बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, दीदी के भय को किनारे लगा दिया है।'' पीएम ने कहा, ''मैंने सुना की दीदी इन दिनों सवाल पूछ रही हैं कि क्या बीजेपी, भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले दो चरणों में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है। आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं और ईश्वर की आज्ञा से और उनके आशीर्वाद से देश सेवा में लगे हैं।''
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More