एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार (9 जनवरी) को फिर बंगाल पहुंचे। बर्द्धमान में पूजा, सभा और रोड शो किया। यहां उन्होंने भाजपा के एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत भी की। इस मौके पर सभा में उन्होंने ममता की तृणमूल कांग्रेस को तिरपाल चोर बताया। दरअसल, अम्फान तूफान के समय लोगों को अस्थाई घर बनाने के लिए केंद्र ने तिरपाल भेजे थे। TMC के लोगों पर इन तिरपालों को अपने घर में रखने के आरोप लगे थे। ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा, 'सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।'एक मुट्ठी चावल अभियान के तहत नड्डा को मंच पर ही अनाज और सब्जियां भेंट की गईं। इस मुहिम के जरिए भाजपा ने राज्य के करीब 73 लाख किसानों से जुड़ने का टारगेट रखा है। नड्डा बंगाल में पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे।
नड्डा के भाषण के प्रमुख बिंदु
आज जब मैं आ रहा था तो देखा कि किस तरह से बड़ी संख्या में आप लोग आए। ये दिखाता है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। तालियों की गड़गड़ाहट बताती है कि बंगाल की जनता ने भाजपा के स्वागत का मन बना लिया है। आज से लेकर 24 तारीख तक कार्यकर्ता 40 हजार ग्राम पंचायतों में जाकर सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा। हम गांव-गांव में किसानों के साथ भोज करके तय करेंगे कि उनके साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और अगली सरकार का रास्ता साफ करेंगे। यहां से आवाज देंगे- मोदी जी आगे बढ़ो, किसान आपके साथ है। ममता की सरकार और यूपीए की सरकार में किसानों के लिए बजट 24 हजार करोड़ हुआ करता था, हमने इसे एक लाख करोड़ कर दिया। MSP के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की और इसे लागत का डेढ़ गुना कर दिया। सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।
तीन कृषि कानून किसानों को आजादी देते हैं। इससे किसान खुद कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है। 29 राज्यों में 24वें स्थान पर बंगाल का किसान है। ये काम ममता जी की सरकार ने किया है। बंगाल में पानी की कमी नहीं है, लेकिन यहां कि आधी जमीन असिंचित है। ममता की सरकार बदलने के लिए हमें एक साथ जुटना होगा। TMC का मतलब तिरपाल चोर। चिटफंड, नारदा, सारदा कई घोटाले हुए। यहां नए राजकुमार दिख रहे हैं। लेकिन जनता सबका मुंहतोड़ जवाब देगी। ममता हर बात में बोलती हैं- होबे न। अब भाजपा की सरकार आबे। योजना बदल देने से लोगों के मन में प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान कम नहीं होता। मोदी जी बंगाल के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीम सड़क योजना को बंगाल सड़क योजना नाम दे दिया गया। ममता जी कहती थीं कि हम मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे, लेकिन वे तो टोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टिकरण के लिए काम कर रही हैं। उनके शासन में तो अंतिम संस्कार के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।
सभा से पहले राधा गोविंद मंदिर में पूजा की
नड्डा ने बर्द्धमान पहुंचकर प्रसिद्ध श्रीराधा गोविंद मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे सभा को संबोधित करने पहुंचे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरे राज्य में ऐसी 40 हजार सभाएं करेगी।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More