Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

एनडीडीबी के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय घरेलू बायोगैस आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ

By: Dilip Kumar
7/31/2022 1:12:01 AM

नई दिल्ली से कुलवंत कौर। चंदौली जिले के एकौनी गांव में 5,000 कि.ग्रा. प्रतिदिन गोबर प्राप्ति क्षमता एवं 200 घन मीटर प्रतिदिन बायोगैस उत्पादन क्षमता का एक बायोगैस संयंत्र स्थापित किया गया है| इस परियोजना का उद्देश्य एकौनी गांव के 120 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से चौबीस घंटे रसोई ईंधन के रूप में बायोगैस की आपूर्ति करना है| इस परियोजना का शुभारंभ माननीय श्री अतुल चतुर्वेदी, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार के करकमलों द्वारा, NDDB के अध्यक्ष श्री मीनेश शाह की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार 27 जुलाई 2022 को किया गया| साथ ही साथ क्षेत्र के किसानों में बायोगैस स्लर्री से बने जैविक खाद के उपयोग के प्रसार हेतु, NDDB के ट्रेडमार्क “सुधन” जैविक खाद का वितरण भी किसानों को किया गया |

यह बायोगैस संयंत्र NDDB के मार्गदर्शन से एक प्रगतिशील डेयरी किसान श्री नागेंद्र सिंह की “नन्द सदन गौशाला”, ग्राम एकौनी में “साफ बायोगैस प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा स्थापित किया गया है| इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिये NDDB ने SAAF एनर्जी को परियोजना का प्रारूप बनाने, गौशाला का चयन करने तथा गोबर एकत्रीकरण के लिए एक प्रणाली स्थापित करने में मदद की है| यह बायोगैस संयंत्र, वाराणसी डेयरी प्लांट से लगभग 5 कि.मी. की दूरी पर है| इस परियोजना को सस्टेन प्लस एनर्जी फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट द्वारा समर्थित) से वित्तपोषण सहायता प्राप्त हुई है| उद्यमी द्वारा प्रायोजित पाइप्ड बायोगैस ग्रिड नेटवर्क बनाने एवं बायोगैस स्लर्री आधारित खाद संवर्धन करने वाली यह प्रदेश की पहली ऐसी परियोजना है|

आगामी दिनों में NDDB किसानों तथा बायोगैस के ग्राहकों से वित्तीय लेनदेन के प्रबंधन के लिए भी एक व्यवस्था विकसित करने तथा बायोगैस संयंत्र से निकलने वाली स्लर्री (घोल) के प्रबंधन और खाद प्रसंस्करण पहलुओं में भी SAAF एनर्जी को समुचित सहायता प्रदान करेगी| बायोगैस संयंत्र की लगभग 5 मीट्रिक टन प्रतिदिन गोबर की आवश्यकता गौशाला में उपलब्ध डेयरी पशुओं और गांव के भीतर या गांव के आसपास के किसानों से पूरी होने की उम्मीद है| SAAF एनर्जी इस संयंत्र का परिचालन करेगी जिसके लिए उन्होंने कुशल एवं प्रशिक्षित लोगों की एक टीम बनाई है| यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 200 घन मीटर बायोगैस उत्पादन करने में सक्षम होगा| सभी 120 परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रतिदिन लगभग 1.2 से 2 घन मीटर बायोगैस पाइपलाइन से प्राप्त होगी और उनके उपभोग के अनुसार प्रति माह बिल जारी होगा| अंततः परियोजना को 150 घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा|

लगभग 4 KM लंबे इस बायोगैस नेटवर्क में प्रत्येक उपभोक्ता के घर में एक बायोगैस फ्लो-मीटर लगाया गया है, जिसमें प्रति माह रीडिंग ली जाएगी और उपभोक्ता द्वारा एक तय शुल्क के अनुसार भुगतान किया जाएगा| उपभोक्ता केवल उस बायोगैस की मात्रा का भुगतान करेंगे जो उन्होनें फ्लो-मीटर रीडिंग के अनुसार उपभोग किया हैं| इस परियोजना में एक ऐप भी विकसित किया जा रहा है जिससे डिजिटल भुगतान संभव होगा| एलपीजी की तुलना में रियायती दर पर बायोगैस की आपूर्ति SAAF एनर्जी द्वारा की जाएगी| SAAF एनर्जी ने गाँव के 120 घरों के लिए शुरुआती स्थापना लागत (फ्लो-मीटर, वाल्व, चूल्हा इत्यादि) का पूरा खर्च वहन किया है| इस परियोजना में किसानों से कोई निवेश अथवा पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया है|

इस अभिनव परियोजना से ग्रामीणों को ना केवल बायोगैस के माध्यम से धुआँ मुक्त रसोई मिलेगी बल्कि खाना पकाने के लिये एलपीजी की तुलना में सस्ता और सुरक्षित ईंधन भी मिलेगा| उन्हें अतिरिक्त गोबर के कुशल निष्पादन में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही साथ बायोगैस स्लर्री एवं बायोगैस स्लर्री से बने जैविक खाद के उपयोग से कृषि में भी लाभ लेना संभव होगा| वर्तमान में जो परिवार खाना पकाने के लिये लकड़ियों अथवा गोबर के उपलों पर निर्भर है, उन्हे सरल, स्वच्छ और सस्ता रसोई ईंधन का विकल्प मिलेगा जिससे ग्रामीणों का और खास कर महिलाओं का जीवन सरल होगा और उनके लिये लकड़ियाँ जमा करने इत्यादि का समय भी बचेगा|

गोबर से संचालित होने वाले स्वच्छ कुकिंग पाइप्ड बायोगैस ग्रिड नेटवर्क का यह अनूठा प्रयास एक गोबर आधारित waste recycling इकोनॉमी मॉडल विकसित करने में सहायक होगा| एक बार सफलता पूर्वक स्थापित हो जाने पर यह राज्य सरकार या केंद्र सरकार की विकास योजनाओं, सी.एस.आर. अथवा अन्य विकास परियोजनाओं के तहत देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे मॉडल की प्रतिकृति और विस्तार के लिए एक मजबूत प्रेरणास्रोत बनेगा|


related topics

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती से जनता को बड़ी राहत : प्रवीन खंडेलवाल

3/27/2026 7:11:48 PM

सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More

भारत मंडपम-ऑटोटेक एशिया 2026 एक्सजीबिशन में दिखेंगे इनोवेशन इंटिग्रेट

3/27/2026 3:59:21 PM

भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More

सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

3/13/2026 5:24:34 PM

सिक्‍सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More

दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

3/12/2026 12:08:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More

DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

2/11/2026 7:32:30 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More

स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

2/11/2026 12:13:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More

क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

2/11/2026 12:09:01 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More

लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

2/11/2026 12:05:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More

कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

2/10/2026 12:55:48 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती से जनता को बड़ी राहत : प्रवीन खंडेलवाल

    3/27/2026 7:11:48 PM
    नई दिल्ली
  • भारत मंडपम-ऑटोटेक एशिया 2026 एक्सजीबिशन में दिखेंगे इनोवेशन इंटिग्रेट

    3/27/2026 3:59:21 PM
    नई दिल्ली
  • सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

    3/13/2026 5:24:34 PM
    नई दिल्ली
  • दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

    3/12/2026 12:08:02 AM
    नई दिल्ली
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED