नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रीय खनिक एनएमडीसी ने आज चेन्नई में प्रतिष्ठित आईईआई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड 2022 जीता। देश में लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक को 37 वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च स्तर की व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। एनएमडीसी की ओर से एन आर के प्रसाद , मुख्य महाप्रबंधक (औद्योगिक इंजीनियरी एवं प्रबंध सेवाएं) ने तमिलनाडु सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ के. पोनमुडी से पुरस्कार प्राप्त किया।
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) किसी कंपनी के व्यवसाय संचालन, वित्तीय प्रदर्शन, पर्यावरण प्रदर्शन, अनुसंधान और विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट अभिशासन नीतियों की समीक्षा करने के बाद उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करता है। एनएमडीसी अपने घरेलू नेतृत्व को बनाए रखने और वैश्विक खनन कंपनी बनने की दिशा में आगे बढने के लिए पर्यावरण हितैषी, आर्थिक और कुशल दृष्टिकोण के साथ परिवर्तनकारी परियोजनाएं प्रारम्भ कर रहा है।
इस अवसर पर सुमित देब अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने कहा कि “अपनी स्थापना के समय से ही एनएमडीसी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान करने के अपने विजन में दृढ़तापूर्वक कार्य कर रहा है। कंपनी ने प्रत्येक तिमाही में अपने ही प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अभिनव व्यावसायिक रणनीतियां बनाने के लिए समर्पित प्रयास किए हैं। मैं टीम को उनकी प्रतिबद्धता और निष्ठा के लिए बधाई देता हूं जो इस पुरस्कार की वास्तव में सुपात्र है ।“
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More