Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

अगला चुनाव सनातन समर्थकों और सनातन विरोधियों में लड़ा जाएगा: महन्त नारायण गिरी

By: Dilip Kumar
9/21/2023 3:19:39 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर हमला बोलने वाले यह जान लें कि सनातन धर्म कभी भी खत्म होने वाला नहीं है। इस धर्म को खत्म करने का षडयंत्र रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे, मगर अनादि काल से चला आ रहा सनातन धर्म हमेशा रहेगा।

महंत नारायण गिरि बुधवार को रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग जिनका धर्म, न्याय व सत्य से कोई लेना-देना ही नहीं है, पूरी मानवता के लिए खतरा हैं। अपने स्वार्थ में लिप्त ऐसे लोग किस हद तक गिर सकते हैं, सनातन धर्म व रामचरित मानस जैसे महान ग्रंथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके उन्होंने यह साबित कर दिया है। ये लोग भूल गए हैं कि सनातन का अर्थ है जो शाश्वत हो, सदा के लिए सत्य हो। जिन बातों का शाश्वत महत्व हो वही सनातन कही गई है। जैसे सत्य सनातन है। ईश्वर ही सत्य है, आत्मा ही सत्य है, मोक्ष ही सत्य है और इस सत्य के मार्ग को बताने वाला धर्म सनातन धर्म भी सत्य है। वह सत्य जो अनादि काल से चला आ रहा है और जिसका कभी भी अंत नहीं होगा वह ही सनातन या शाश्वत है। जिनका न प्रारंभ है और जिनका न अंत है उस सत्य को ही सनातन कहते हैं। यही सनातन धर्म का सत्य है।

श्रीमहंत नारायण गिरि ने आगे कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता है और विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार का ही सदस्य मानता है और सबके प्रति दयाभाव रखता है, मगर इसका मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी बोलता रहेगा और सनातन धर्म कांे मानने वाले चुप बैठे रहेंगे। यह धर्म अपने खिलाफ होने वाले हर प्रकार के षडयंत्रों का मुंह तोड जवाब देना जानते हैं। यह धर्म कितना मजबूत है और इसकी जडें कितनी गहरी हैं, स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मानवता विरोधी लोगों को इसका अंदाजा 25 सितंबर को लग जाएगा। 25 सितंबर को दिल्ली में तमिलनाडु भवन का घेराव किया जाएगा और धरना दिया जाएगा। धरने में देश भर से हजारों साधु-संत व भक्त शामिल होंगे।

स्वामी राघवानंद एवं महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी के अनुसार गीता में भी सनातन धर्म का वर्णन मिलता है। गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि

अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च
नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः

अर्थात. हे अर्जुन! जो छेदा नहीं जाता। जलाया नहीं जाता। जो सूखता नहीं। जो गीला नहीं होता। जो स्थान नहीं बदलता। ऐसे रहस्यमय व सात्विक गुण तो केवल परमात्मा में ही होते हैं। जो सत्ता इन दैवीय गुणों से परिपूर्ण हो। वही सनातन कहलाने के योग्य है। इस श्लोक के माध्यम से भगवान कृष्ण कहते हैं कि जो न तो कभी नया रहा। न ही कभी पुराना होगा। न ही इसकी शुरुआत है। न ही इसका अंत है। अर्थात ईश्वर को ही सनातन कहा गया है। सनातन धर्म ईश्वर का बनाया हुआ धर्म है और सत्य है। यही एकमात्र धर्म है जो ईश्वर, आत्मा और मोक्ष को तत्व और ध्यान से जानने का मार्ग बताता है।

महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म को खत्म करने का षडयंत्र रचने वाले खुद कब खत्म हो गए, पता ही नहीं चला। आज उनका कोई नाम तक लेने वाला नहीं है, मगर सनातन धर्म निरंतर मजबूत होता जा रहा है। पूरे विश्व में एक बार फिर सनातन धर्म का प्रभाव बढ रहा है, जो स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों से सहन नहीं हो रहा है। इसी कारण वे सनातन धर्म व रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को मुंह तोड जवाब दिया जाएगा।

महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सत्य है और सत्य को कभी भी ना खत्म किया जा सकता है और ना ही मिटाया जा सकता है। स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य यह जान लें कि वे कितने भी षडयंत्र क्यों ना रच लें, उन्हें हर बार मुंह की खानी पडेगी और सनातन धर्म ऐसे षडयंत्रों से और अधिक मजबूत होगा। समय आ गया है जो भी सनातन का विरोध करे, सनातनी उसके अंतिम संस्कार तक उसका सामाजिक और राजनैतिक बहिष्कार करें। हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने कहा कि 25 सितंबर को तमिलनाडु भवन के घेराव व धरने में पूरे देश से हजारों लोग भाग लेंगे। इस घेराव व धरने का आयोजन।

इस अवसर पर सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष भूषण लाल पाराशर, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करोल बाग जिला के संघचालक अशोक सचदेवा भी उपस्थित थे।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 21 अक्टूबर को आजादी की घोषणा का दिवस घोषित किया जाए

    10/23/2025 4:27:53 PM
    नई दिल्ली
  • तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिंघों की रिहाई के लिए हुई अरदास

    10/23/2025 4:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED