कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। समाज में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के उदेश्य से जैन समाज अपने विभिन्न संगठनों के माध्यम से समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में समाज के विश्वव्यापी संगठन जीतो के सौजन्य में जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में तीन दिवसीय जीतो कॉटेस्ट-2023 का आगाज शुक्रवार को हुआ। इसमें समाज के युवा बच्चों के विवाह को लेकर जनजाग्रति पैदा करने के उदेश्य से सॉलमेट कनेक्ट का शुभारंभ भी हुआ। इसका उदघाटन जीतो मेट्रोमोनी के चैयरमैन प्रवीण दोगा, जीतो एपेक्स की डायरेक्टर सुषमा कांकरिया व संयोजक डॉ. कमल जैन सेठिया सहित अन्य मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वल्लित करके किया।
चैयरमैन प्रवीण दोगा ने बताया कि जैन समाज में योग्य जीवनसाथी की तलाश के लिए करीब दस साल पहले सॉलवेट कनेक्ट की शुरूआत की गई थी। इसके लिए जीतो संगठन के माध्यम से समय-समय पर देश के विभिन्न शहरों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक नौ हजार से भी ज्यादा युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए हैं। इनमें से सैंकड़ों युवक-युवतियों ने इसके माध्यम से अपने जीवनसाथी को अपनाया है, और वे अब अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। जीतो एपेक्स की डायरेक्टर सुषमा कांकरिया ने बताया कि मैरिज ब्यूरो के अनावश्यक खर्चों से बचाने व समाज में योग्य जीवनसाथी के लिए सॉलमेट कनेक्ट की शुरूआत की गई है। इसमें युवक-युवती का बायोडाटा पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। इसके लिए जीतो मेट्रोमोनी के जरिए जैन समाज का विवाह योग्य बालक-बालिका अपना बायोडाटा आनलाइन सबमिट या आफलाइन भेज सकता है। इसके बाद जीतो मेट्रोमोनी की कमेटी बायोडाटा का गहन विश्लेषण करके उनकी कांउसलिंग करवाती है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद विवाह की रस्म पूरी की जाती है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कमल सेठिया ने बताया की जयपुर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। यहां 500 युवक-युवतियों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब चार सौ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आनलाइन के अलावा आफलाइन भी रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि अमेरिका सहित कई देशों से रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दूसरे दिन शनिवार को योग्य युवक-युवतियों की काउंसलिंग करवाई जाएगी। इसके लिए समाज के लोगों में खासा उत्साह है।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More