कलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। महिला इमदाद कमेटी,बिहार ने ऊर्जा पार्क में लिट्टरा पब्लिक स्कूल के बच्चों और आशदीप संस्थान के मूक बधिर बच्चों के लिए एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस आयोजन का मकसद था इन दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश और उनमें यह आत्मविश्वास पैदा करना कि वो भी समाज के दूसरे आम बच्चों की तरह ही हैं और उनके हमकदम हो सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे नालंदा खुला विवि और पटना विवि के वॉयस चांसलर प्रोफेसर केसी सिन्हा। साथ में मुख्य वक्ता थे प्रोफेसर पीके पोद्दार। महिला इमदाद कमेटी की उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही थी महिला इमदाद कमेटी की सचिव पूनम चौधरी। मौके पर केसी सिन्हा ने कहा कि क्रिकेट हार्ड वर्क और टीमवर्क की भावना तो पैदा करता ही है, साथ आत्म विश्वास भी पैदा करता है। ऐसे में सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखद है। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर केसी पोद्दार ने खेल और क्रिकेट पर विस्तार से चर्चा की।
कमेटी की उपाध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने कहा कि यहां हार जीत महत्व नहीं है, महत्व है वह विश्वास जो असमानता को दूर कर समानता को पैदा करता है। कमेटी के सचिव पुनम चौधरी ने मौके पर कहा कि हमें इस क्रिकेट मैच का आयोजन कर गर्व हो रहा है। यह न केवल बच्चों की प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि यह खेल में समावेशिता और पहुंच के भी महत्व को भी रेखांकित करता है। इस अवसर पर महिला इमदाद कमेटी की कार्यकारिणी अध्यक्ष उषा झा, डा. आशा त्रिपाठी,डा. मानसी पांडे, रीता सिन्हा, रंजना चौधरी सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आशादीप की टीम 49 रनों से विजयी घोषित की गई।दोनों ही टीम के बेस्ट प्लेयर को अलग से सम्मानित किया गया।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More