कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सीएसआर स्कीम के तहत तख्त पटना साहिब में वातानकुलित बस भंेट की गई जिसे आज बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तख्त साहिब कमेटी को सौंप दिया गया। सभी अधिकारियों को तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सुमित सिंह कलसी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।
सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि पिछले लम्बे समय से तख्त साहिब आने वाली संगत को सुविधा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक से सीएसआर स्कीम के तहत वातानकुलित एसी बस देने की मांग की जा रही थी जिसे चेयरमैन दिनेश कुमार के द्वारा स्वीकृति देते हुए आज बस भेंट की गई जिसके लिए तख्त साहिब कमेटी एवं समुह साध संगत भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार सहित सभी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य बैंकों एवं कंपनियों से भी कमेटी की बात चल रही है आने वाले समय में उनसे भी संगत की सुविधाओं के लिए बस, गाड़ी आदि ली जायेंगी।
सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि देश विदेश से बड़ी गिनती में श्रधालुगण तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं जिसके चलते संगत को राजगीर सहित अन्य गुरुद्वारों के दर्शन, एयरपोर्ट, स्टेशन से भी संगत को लाने लेजाने के लिए बस की अति आवश्यकता थी जिसे आज पूरा किया गया है और सबसे बड़ी बात की तख्त साहिब पर इसका बोझ ना डालकर सरकारी स्कीम के तहत बैंक से लिया गया है। इस मौके पर सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह, बाबा गुरनाम सिंह कार सेवा, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More