जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। मानव अधिकार रक्षक ने राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर 21 महिला समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उक्त अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ने बुधवार को पटना के रामलखन पथ क्षेत्र में स्थित द फुड फैक्टरी रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव, अशोक नगर के वार्ड पार्षद पिंकी यादव थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।संस्थापिका रीता सिन्हा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं की समाज में सहभागिता पर प्रकाश डाली। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव ने महिलाओं के संबंध में मानव अधिकार रक्षक की पहल पर प्रकाश डालते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। वार्ड पार्षद पिंकी यादव ने संस्था के गतिविधियों की चर्चा करते हुए संस्था के कार्यशैली प्रशंसा की।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगभग 21 महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिनमें मंजू कुमारी, प्रियंका मिश्रा, अर्चना, रंजन, किरण, श्रद्धा, रुबी झा, रमा गुप्ता, प्रेरणा गौरव, माला देवी, नेहा गुप्ता, ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, खुश्बू पाण्डेय, शोभा प्रमुख थे। समारोह में कुछ युवा सदस्य निरंजन कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, अक्षय कुमार को भी सम्मान पत्र देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More