जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। प्राचीन काल से देश में महिलाओं को श्रद्धा के साथ देखा जाता है। वैदिक काल की विदुषी महिलाएं घोषा, लोपामुद्रा से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला, लता मंगेशकर... ने अलग अलग क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है कि महिलाएं कही भी किसी से कम नहीं है। इसी दिशा में मानव अधिकार रक्षक आगे बढ़ कर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक सासाराम ने सासाराम के सागर क्षेत्र में लालागांज पर "नारी शक्ति सम्मेलन 2024" का आयोजन किया। कार्यक्रम में सासाराम की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जो किसी न किसी क्षेत्र में लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में "मानव अधिकार रक्षक" रोहतास के सभी सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम के संबोधन में उपस्थित सदस्यों का परिचय के साथ मानव अधिकार रक्षक की कार्यशैली, संगठन में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। संबोधन में मानव अधिकार रक्षक के रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बताया गया कि रोहतास जिला में मानव अधिकार रक्षक के मिशन को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है वह अविस्मरणीय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में वृहस्पतिवार को सासाराम की लगभग 30 महिलाओं को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मानव अधिकार रक्षक के सक्रिय सदस्य कमलेश, अरविन्द, सोनी खातून शामिल थे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More