हिन्दुत्व एक सभ्यता, संस्कार और संस्कृति है, सनातन की रक्षा के लिए सामाजिक समरसता को बढ़ाना होगा। अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दैवी संपद मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने यह बात कही। विराटनगर के गणेश मंदिर परिसर में हुए कवि कल्याण चंद्र त्रिखण्डीय स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह में हरिहरानंद ने कहा कि कवि कल्याण चंद्र ने संस्कृत के कई ग्रंथों का हिंदी अनुवाद किया है। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा सनातन धर्म ने कभी समाज अंतर नहीं किया, सभी नागरिक एक हैं। मानव के कल्याण की कामना हिंदू का भाव हैं। हिंदू पर्यावरण, प्रकृति, शांति का पोषक हैं।
हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को जागृत करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय संत समिति कि राष्ट्रीय प्रमुख धर्म समाज शुभेश शर्मन ने कहा कि प्रतिभाओं के काम को पुरस्कृत करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। इसका दूरगामी असर देश के विकास पर होता है। कार्यक्रम में पंचखंड पीठाधीश्वर सोमेन्द्र महाराज, पूर्व राज्यमंत्री उर्मिला योगी, भाजपा नेता किरण शर्मा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन पवन बरीठ ने किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् विश्वनाथ वर्मा, नरेन्द्र स्वामी, मुकेश शर्मा प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज राजस्थान, अनुपम जोली, अमित शर्मा, अवधेश वर्मा, नवल किशोर सजनावत का भी सम्मान किया गया।
40 छात्राओं का सम्मान किया
समारोह में विराटनगर सीनियर स्कूल बालिका सीनियर स्कूल, सैकेण्डरी स्कूल, सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, वरिष्ठ उपाध्याय मैड, जोधूला, भामोद समेत दर्जन भर स्कूलों की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाली 40 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिक, गौ सेवक एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। हरिहरानंद, सोमेन्द्र महाराज समेत अतिथियों ने सभी को सम्मानित किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More