कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। हर साल गोमती रिवरफ्रंट पार्क में आयोजित होने वाले गोमती पुस्तक महोत्सव की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इस बार यह 9 से 17 नवंबर तक आयोजित होगा। गोमती पुस्तक महोत्सव के आयोजक नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के अनुसार, यह तीसरा संस्करण होगा। पिछले साल यह साहित्यिक महोत्सव 9 से 17 दिसंबर को आयोजित हुआ था और एनबीटी—इंडिया के इस मिशन को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के बाहर भी काफी सराहा गया था। इस बार यह और बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 में पाठकों के लिए 150 से अधिक बुक स्टॉल होंगे, 100 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बालमंच पर बच्चों के लिए म्यूजिकल स्टोरीटेलिंग, थियेटर, कैलिग्राफी, कैरीकेचर, पर्सनेलिटी डिवेलपमेंट वर्कशॉप और आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर बाल उन्मुखीकरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे।
देश का हर बच्चा पढ़े और हर हाथ में पुस्तक पहुँचाने के सपने को साकार किया जा सके, इसके लिए 'पुस्तकें सभी के लिए' थीम के साथ गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। यहाँ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें होंगी, दिव्यांगों के लिए ब्रेल पुस्तकों का अलग से स्टॉल होगा। इस बार राष्ट्रीय ई—पुस्तकालय ऐप का स्टॉल भी लखनऊ के युवाओं को खूब लुभाएगा। यह ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ हजारों गैर—शैक्षणिक पुस्तकें नि:शुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं। इसके प्रति जागरूक करने के लिए यहाँ ओरियेंटशन सत्र भी आयोजित किए जाएँगे।
अवध के साहित्य, इतिहास, परंपरा, संस्कृति को पुस्तकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कैसे समझा जा सकता है और किस तरह साहित्यिक परंपरा को आने वाली पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में भेंट किया जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गोमती पुस्तक महोत्सव में देखा जा सकेगा।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More