जन सुराज पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव को टालने की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. जन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 13 नवंबर को बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को टालने की मांग की है. प्रशांत किशोर की पार्टी की इस मांग से निर्वाचन आयोग सहमत नहीं है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जन सुराज पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जन सुराज पार्टी की ओर से दाखिल इस याचिका में बिहार में छठ पूजा का हवाला देते हुए उपचुनाव की तारीख को 13 से बढ़ाकर 20 नवंबर किए जाने की मांग की गई है. जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार 11 नवंबर को सुनवाई करेगा.
याचिका में जन सुराज पार्टी ने दलील दी है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में चुनावों की तारीख को धार्मिक आयोजनों के आधार पर चुनाव आयोग ने आगे बढ़ाया जबकि बिहार में छठ जैसा लोक पर्व होने के बावजूद बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई है. याचिका के मुताबिक चुनाव आयोग का बिहार में चुनाव स्थगित करने के अनुरोध पर विचार न करना अन्यायपूर्ण और संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन भी है. बिहार में 13 नवंबर को चार सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी शामिल हैं. इन चारों सीटों से प्रशांत किशोर ने जन सुराज के उम्मीदवार खड़े किए हैं.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More