कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एम्स अस्पताल के आस-पास गरीबों और इलाज कराने आए जरूरतमंदों के लिए संतो की संस्था राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिधाम पीठाधीश्वर परमहंस दाती महाराज की अगुवाई में यह पहल शुरू की गई है, जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने इलाज के दौरान भोजन के संकट से जूझने के बजाय पूरी तरह से स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। परमहंस दाती महाराज का मानना है कि इस तरह के कार्य समाज में सामंजस्य और मानवता को बढ़ावा देते हैं। गरीबों को भोजन प्रदान करने का यह कार्य नियमित रूप से हो रहा है, और समय-समय पर स्वयं परमहंस दाती महाराज भी यहां आते हैं और गरीबों की सेवा में भाग लेते हैं। उनके इस सेवाभाव ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच एक नई आशा का संचार किया है।
राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद द्वारा किए गए इस कार्य से गरीब बेहद खुश हैं। भोजन प्राप्त करने वाले लोग लाइन में लग कर अपनी बारी इंतजार करते है और भोजन प्राप्त उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पहल उनके जीवन में एक बड़ा सहारा बन गई है। एम्स के आस-पास ऐसे कई लोग हैं जो इलाज के लिए दूर-दराज से आते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इस पहल से उन लोगों को भोजन की चिंता से मुक्ति मिल रही है, और वे अपने इलाज पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पा रहे हैं। इस अभियान में संत भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें है राष्ट्रीय उपाध्क्ष महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिओमगिरी जी महाराज, महामंत्री भोलागिरी जी महाराज, फरीदाबाद के अध्यक्ष महंत मुनिराज जी महाराज, गाजियाबाद के अध्यक्ष महंत कन्हीयागिरी जी महाराज, गाजियाबाद के महामंत्री विजयगीरी जी महाराज, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष स्वामी माधवानंद जी महाराज सेवादार अशोक सिंह, डॉक्टर सतिश जी, राम श्याम आदि।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More