कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। यमुनापार जैन समाज और राजधानी दिल्ली के जैन समाज ,श्री दिगम्बर जैन समाज यमुनापार कृष्णा नगर द्वारा आज से ऋषभ विहार के समीप जिन तीर्थ मंडपम सीबीडी ग्राउंड में चार दिवसीय भगवती जिन दीक्षा महामहोत्सव एवं गुरुदेव श्री 108 विमर्श सागर जी महा मुनिमहाराज का स्वर्णिम उत्सव आरंभ हो गया। इस आयोजन के मुख्य संयोजक पूर्व निगम पार्षद नरेंद्र जैन और आयोजन समिति से जुड़े टीनू जैन के अनुसार इस आयोजन के दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे और 14 नवंबर को जब इन 13 दीक्षार्थियों को अल्प आहार विधि का अभ्यास कराया जाएगा तब आचार्य गुरुवर विमर्श सागर की गौरव मयी उपस्थिति में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास सहित अनेक कवि गण आध्यात्मिक काव्य पाठ करेंगे। इसी दिन आचार्य गुरुवर की मौलिक कृति विमर्श लिपि एवं विमर्श संबीसा नवीन भाषा का विमोचन कार्यक्रम और शाम को महाविशाल शोभा यात्रा विनौली यात्रा भी निकाली जायेगीं। आयोजन समिति के सतीश जैन, वरुण जैन अनुराग जैन और दीपक जैन ने बताया आयोजन के अंतिम दिन 15 नवंबर को राजधानी में पहली बार इन 13 वीर बेटियों को भगवती जिनदीक्षा प्रात काल की मंगल वेला में केश लौच आदि सभी क्रियाओं के साथ भगवती जिनदीक्षा महामहोत्सव का समापन होगा।
आयोजन समिति से जुड़े टीनू जैन ने बताया कि जैन धर्म में जब कोई भी साधु , वैराग्य जीवन में जाता है तो समाज द्वारा आखिरी बार उसको सांसारिक रागों के बीच से सम्मान दिया जाता है। इस यात्रा व सम्मान को बिनौली यात्रा कहते हैं। आचार्य विमर्श सागर जी महाराज की शिष्या विशु दीदी सहित 12 दीक्षार्थी बहने सांसारिक बंधन से मुक्त होकर संयम के मार्ग पर चलने के लिये अग्रसर है। आचार्य श्री ने कहा आज भी युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा सांसारिक बंधनों से मुक्ति चाहता है, यह गर्व की बात है जैन समाज में बहुत रईस और समाज में अच्छा रसूख रखने वाले ऐसे बहुत से युवक युवतियां है और पिछले कुछ वर्षों में समाज की 16 वर्ष से 25 वर्ष आयु तक की कई बहनों ने इस संसार और मोह को त्याग को छोड़ वैराग्य का बेहद कठिन रास्ता चुना। आयोजन समिति के टीनू जैन के अनुसार आज से शुरू हुए इस चार दिवसीय जिनागम पंथी गुरु भक्तों के महाकुंभ में प्रतिदिन दिल्ली सहित अनेक राज्यों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More