कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में ड्रैगन बोट का महाकुंभ जिस खेल महोत्सव मे यमुना में दौडेंगी दर्जनों ड्रैगन बोट्स बीस राज्यों के 800 से अधिक धुंरधर खिलाड़ी दिखाएंगें पानी मे कूद सोना निकालने के लिए अपना दम राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की लहरों पहली बार देखेने को मिलेगा ड्रैगन बोट का जलवा। 3 से 6 जनवरी तक सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब पर इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग ऐसोसिएशन के सहयोग से दिल्ली स्टेट क्याकिंग एवं कैनोइंग ऐसोसिएशन के द्वारा 13वीं नेशनल ड्रैगन बोट रेस का आयोजन होने जा रहा है।
इस संबंध में आयोजकों द्वारा सोनिया विहार वाॅटर स्पोट्स क्ल्ब पर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली स्टेट क्याकिंग एवं कैनोइंग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. यूके चैधरी ने पत्रकारों का जानकारी देते हुए कहा की इस प्रतियोगता का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना करेंगें। वहीं क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी के अलावा तमाम अधिकारी व अतिथि उपस्थित रहेंगें।डीएसकेसी के महा सचिव मंजित शेखावत के अनुसार इस प्रतियोगिता में आंधप्रदेश, चण्डीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, आईटीबीपी, हिमाचल, आदि राज्यों के सीनियर 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगें।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न रेस वर्ग प्रतियोगताओं में 2000 मीटर 1000मीटर, 500 मीटर, 200 मीटर रेस में हिस्सा लेंगें।
वहीं पुरुष-महिला और वूमेन मिक्स में लगभग 30 प्लेयर्स भाग लेंगें, जो जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगें। चार दिन के इस आयोजन मे हर दिन विभिन्न केंद्रीय मंत्री दिल्ली की मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के निदेशक दिल्ली खेल निदेशक समेत देश के विभिन्न वर्ग के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन मे दर्शकों के लिए विशेष दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है।
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल (DLF) का 14वां संस्करण ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। उत्तर भारत के सबसे भव्य और महाशिवरात्रि आयोजनों ..Read More
कर्णगोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में हिमालय अपार्टमेंट, वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More