जेएनयू की प्रोफेसर की नई पुस्तक :- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में महिला सशक्तिकरण हुआ
By: Dilip Kumar
3/10/2025 6:18:22 PM
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली स्थित यूपी सदन में जेएनयू की प्रो. पूनम कुमारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पुस्तक ‘Breaking The Barriers: Women Empowerment in Yogi's Uttar Pradesh’ भेंट की। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी से पुस्तक के बारे में चर्चा भी हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के शिक्षाविद्, पत्रकार, उच्चाधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे। प्रो पूनम ने बातचीत में बताया कि यह एक शोधपरक पुस्तक है जिसमें उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों और सकारात्मक पहल को समझने की कोशिश की गई है। योगी जी के कुशल नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता से प्रदेश में हुए सकारात्मक और अवसंरचनात्मक बदलावों को पुस्तक में तथ्यों के साथ दर्शाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 को साकार करने में उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका रहने वाली है? विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का स्वरूप क्या रहा है? इन सभी विषयों को पुस्तक में आँकड़े के साथ प्रस्तुत किया गया है। योगी सरकार की नीतियां प्रदेश में इतनी कारगर साबित हुई हैं कि महज 8 वर्षों में ही महिलाओं की सहभागिता न सिर्फ बढ़ी है वरन में वर्क फॉर्स में और इकोनॉमिक ग्रोथ में भी उनकी एक महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज हो रही है। कम समय में उनको अपने उद्योग के लिए ऋण राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है, स्वास्थ्य बीमा हो या महिला सुरक्षा हो सभी में एक आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। पुस्तक में इन सभी विषयों को सविस्तार दर्शाया गया है। विकसित भारत और महिला सशक्तिकरण पर यह एक पठनीय पुस्तक है।