Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

कृषि के परिवेश को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय फोरम एग्रीकॉन शुरू हुआ

By: Dilip Kumar
10/10/2025 10:01:13 AM
नोएडा

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव है। यह लगभग आधी आबादी को रोजगार प्रदान करती है, और देश के जीडीपी में लगभग पाँचवें हिस्से के बराबर योगदान देती है। गाँवों और शहरों में एक बड़ी आबादी की रोजीरोटी कृषि से चलती है। लेकिन फिर भी कृषि क्षेत्र के बारे में होने वाली बातचीत काफी बिखरी हुई है। एक जगह कृषि में टेक्नोलॉजी के बारे में बात होती है, तो किसी दूसरी जगह फाईनेंस, वहीं नीतियों की चर्चा कहीं और होती है। इन सभी वार्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से मेसे मुंशेन ने सोमवार को एग्रीकॉन इंडिया का लॉन्च किया। यह 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाला एक राष्ट्रीय ट्रेड फेयर है। इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा।

एग्रीकॉन इंडिया अलग क्यों है

एग्रीकॉन इंडिया एक राष्ट्रीय संगोष्ठी केंद्र के रूप में काम करेगा, जहाँ संपूर्ण कृषि क्षेत्र के हितधारक एक जगह एकत्रित होंगे। इनमें नीतिनिर्माताओं से लेकर शोधकर्ता, किसान और इनोवेटर्स शामिल होंगे। एग्रीकॉन इंडिया का उद्देश्य है, भारत में कृषि क्षेत्र में संपर्क में परिवर्तन लाना, सहयोग करना और व्यापक रूप से विस्तार संभव बनाना। एग्रीकॉन इंडिया का लक्ष्य एक इंटीग्रेटेड परिवेश का निर्माण करना है, जहाँ वार्ताओं को ठोस रूप देते हुए कार्ययोग्य साझेदारियाँ की जा सकें।

एग्रीकॉन इंडिया के उद्देश्यों में शामिल हैंः

टेक्नोलॉजी, नीति, फाईनेंस और जमीनी स्तर पर खेती की जरूरतों के बीच अंतर को दूर करना।
खेती की उत्पादकता और मजबूती बढ़ाने के लिए इनोवेशन अपनाने में तेजी लाना।
कृषि उत्पादकों और उद्यमों के लिए घरेलू और विदेशी बाजार खोलना।
संस्थानों, शिक्षा जगत और किसान नेटवर्क के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान संभव बनाना।

भूपिंदर सिंह, प्रेसिडेंट, आईएमईए, मेसे मुंशेन और सीईओ, मेसे मुंशेन इंडिया ने कहा, ‘‘आज कृषि की जरूरत अलग-अलग समाधानों तक सीमित नहीं है। किसानों को एक ऐसे परिवेश की जरूरत है, जिसमें टेक्नोलॉजी, पॉलिसी और फाईनेंस साथ में मौजूद हों। एग्रीकॉन इंडिया इस बारे में बातचीत करने और उसके निष्कर्षों को अमल में लाने के लिए शुरू किया गया है।’’

इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है क्योंकि यह उत्तर भारत के कृषि क्षेत्रों के केंद्र में स्थित है, जहाँ से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कृषि क्षेत्र काफी नजदीक हैं। यह स्थान कृषि क्षेत्रों को दिल्ली में नीतिनिर्माता गलियारों से जोड़ता है। केंद्रीय संस्थानों के निकट स्थित होने के कारण यहाँ नियामकों और शोध संस्थानों के साथ किसान समुदाय और औद्योगिक खरीददारों को एक स्थान पर लाना आसान है।

लॉन्च कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें शामिल थेः

एफपीओ लीडर्स, जिन्होंने बाजार में संपर्क और ज्ञान के आदान-प्रदान की जरूरत के बारे में बात की।
नीति अधिकारी, जिन्होंने क्रेडिट, जलवायु के प्रति सहनशीलता और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को सुना।
निर्माता और टेक्नोलॉजी प्रदाता, जिन्होंने यह प्रदर्शित किया कि मशीनीकरण और डिजिटल टूल्स की मदद से किस प्रकार उत्पादकता बढ़ सकती है।
इन सभी की एक ही जगह मौजूदगी से एक ‘‘परिवेश’’ का निर्माण हुआ, जिसके लिए यह मेला नियमित तौर से आयोजित किया जाएगा।

बातचीत की संचालन डॉ. तरुण श्रीधर, डायरेक्टर जनरल, इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए), पूर्व सचिव, फिशरीज़, एनिमाल हस्बैंड्री और डेयरी मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे लाखों किसानों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण के चलते हम दुनिया के सामने कृषि और फूड के क्षेत्र में सुपरपॉवर बनकर उभर रहे हैं। आजादी के बाद कुछ सालों तक हमारा अभावग्रस्त कहकर मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन आज हम पूरी दुनिया के लिए अनाज की टोकरी बन गए हैं। हमारे कृषि और किसानों की यह उपलब्धि और भी अधिक मायने इसलिए रखती है क्योंकि आज भी कई लोग खेती के काम को नीची नजर से देखते हैं। इसके अलावा, हमारे यहाँ कई किसान छोटे और सीमांत किसान हैं, जिनकी उत्पादकता बहुत कम है, इसलिए उन्हें उत्पाद का पर्याप्त रिटर्न नहीं मिल पाता है।

अब हमारा सफर खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर, उत्पादन से उत्पादकता की ओर तथा मात्रा से मूल्य की ओर होना चाहिए, ताकि कृषि सभी के लिए आशा और पसंद का व्यवसाय बन सके। एग्रीकॉन इंडिया 2026 का उद्देश्य एक ऐसे मंच का निर्माण करना होना चाहिए, जो कृषि समुदाय और कृषि वैज्ञानिकों को साथ लेकर आए ताकि इस क्षेत्र में हो रही क्रांति आगे बढ़ सके।’’ डॉ. पूनम मालाकोंडईया, आईएएस (रिटायर्ड), पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी एग्रीकल्चर, आंध्र प्रदेश और एग्रीकल्चर कमिश्नर, आंध्र प्रदेश ने कहा, ‘‘किसानों को सुलभ, स्वीकार्य और किफायती टेक्नोलॉजी समाधानों की जरूरत है, जो उत्पादकता, गुणवत्ता तथा जलवायु की सहनशीलता बढ़ाएं। टेक्नोलॉजी प्रदाताओं और नीति निर्माताओं को किसानी समुदाय के पास लाकर एग्रीकॉन इंडिया में ठोस परिवर्तन लाने की क्षमता है।’’

पैनल का समापन इस साझा निष्कर्ष के साथ हुआ कि भारत में कृषि का विकास ज्ञान के आदान-प्रदान, किसानों और नीति निर्माताओं के बीच चर्चा, कृषि संस्थानों की ज्यादा सहभागिता तथा केवीके और सरकारी संस्थाओं के बीच मजबूत सहयोग पर निर्भर करता है ताकि युवाओं को खेती में प्रवेश करने और इनोवेशन लाने की प्रेरणा मिले। पैनल में एग्रीकॉन इंडिया जैसे मंच के माध्यम से भारतीय कृषि के लिए एक ज्यादा कनेक्टेड, सूचित और अवसरों पर आधारित भविष्य के निर्माण पर जोर दिया गया। इस समारोह में भारत के दो प्रतिष्ठित और प्रगतिशील किसानों, पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी और इनोवेटिव फार्मर अवार्डी, करनैल सिंह ने सस्टेनेबल, टेक्नोलॉजी तथा ज्ञान पर आधारित कृषि के बारे में अपने विचार और अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने अनुभवों से इस बात पर जोर दिया कि व्यवहारिक इनोवेशन, निरंतर सीखने और किसानों के नेतृत्व में सहयोग की मदद से भारत में कृषि क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन आ सकता है।

इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) के को-ऑर्गेनाईज़र, सुदीप सरकार, सीईओ, आईईएमएल ने कहा, ‘‘ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर में नीति निर्माताओं और उत्तर भारत में किसानों तथा एग्री-बिज़नेस के नेटवर्क के बीच उपयोगी चर्चा के लिए एक उपयुक्त स्थान है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी न केवल ट्रेड फेयर के अनुभव में सुधार लाएगी, बल्कि राष्ट्रीय महत्व के एक मंच के निर्माण में भी मदद करेगी।’’ द फर्टिलाईज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बायलॉजिकल एग्री सॉल्यूशंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसी संस्थाओं के सहयोग से इस ईवेंट के सहआयोजक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) हैं, जो सुनिश्चित करेंगे कि यहाँ पर व्यापारिक सौदे व सहयोग तेज गति से हो सकें।


related topics

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED