अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “योग संगम 2026” कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्वी दिल्ली के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन को भव्य एवं प्रेरणादायी बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मानित योगाचार्यों, अतिथियों, मातृशक्ति, युवा साथियों, स्वयंसेवकों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति हृदय की गहराइयों से संस्था की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता, अनुशासन, समर्पण और योग के प्रति आस्था ने इस आयोजन को एक जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। विशेष रूप से हमारी मातृशक्ति, बहनों एवं युवा साथियों ने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया, वह वास्तव में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
योगाचार्यों के कुशल मार्गदर्शन, सभी सहयोगियों के अथक परिश्रम तथा आप सभी के स्नेह एवं विश्वास के कारण ही यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन सका। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और जागरूक समाज के निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हम आशा करते हैं कि योग का यह संदेश जन-जन तक पहुँचेगा और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की भावना को सशक्त करेगा।कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, बसंत झा द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More