योग के क्षेत्र में अपना नाम बंटोरने के बाद योगगुरु रामदेव ने बिजनेस के क्षेत्र में हाथ आजमाया और रिटेल के क्षेत्र में भी पतंजलि को एक बड़ा ब्रांड बना दिया. अब रामदेव रेस्टरां के क्षेत्र में भी आ गये हैं. पतंजलि ने चंडीगढ़ के नजदीक पौष्टिक नाम से अपना पहला रेस्टरां खोला है. पतंजलि की ओर से कहा जा रहा है कि लोगों को बिल्कुल घर जैसा खाना मिलेगा.
हालांकि अभी होटल का औपचारिक रुप से उद्घाटन होना बाकी है. पतंजलि का यह रेस्तरां पंजाब के मोहाली के पास जीरकपुर में खुला है. इसे इंडियानो होटल में खोला गया है. रेस्तरां के साथ ही पतंजलि का प्रोडक्ट भी खोला गया है, तो वहीं रेस्तरां में चारों ओर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की तस्वीरें लगी हैं. अभी इस रेस्तरां का औपचारिक रुप से उद्घाटन नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि अभी योगगुरु रामदेव, आचार्य बालकृष्ण इसका उद्घाटन करने आयेंगे. अभी दोनों की डेट मिलने का इंतजार है. पतंजलि का ये रेस्तरां पूरी तरह से देसी है. यहां पूरा फर्निचर लकड़ी से बना है, तो वहीं रेस्तरां में घर का खाना उपलब्ध रहेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां सिर्फ वेजेटेरियन खाना ही परोसा जायेगा. इसके साथ ही रेस्तरां के मेन्यू पर रामदेव और बालकृष्ण की तस्वीर लगी है. आपको बता दें कि रामदेव का पतंजलि पिछले काफी समय से रिटेल स्टोर की मार्केट में हैं, अब वह रेस्तरां बिजनेज में भी आ गये हैं. बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव जल्द ही गारमेंट इंडस्ट्री में भी आयेंगे.
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More