गोहत्या और बीफ खाने को लेकर जारी विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से काटने के लिए मवेशियों की खरीद-फरोख्त पर बैन लगाने का न सिर्फ विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं, बल्कि बीजेपी में भी कोहराम मचा हुआ है. मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीफ पार्टी आयोजित करने की घोषणा करने वाले मेघालय के बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक ने पार्टी छोड़ दी है.
वेस्ट गारो हिल्स जिले के पूर्व पार्टी अध्यक्ष बर्नार्ड ने कहा, 'बीजेपी हम पर अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है. लिहाजा मैंने बीजेपी छोड़ दी है.' उन्होंने सवाल किया कि अगर हम मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न को अपनी परंपरा के अनुसार मानते हैं, तो इसमें गलत ही क्या है? इसके अलावा नॉर्थ गारो हिल्स जिले के बीजेपी अध्यक्ष बाचू सी मराक को पार्टी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है. बीजेपी के मेघालय प्रभारी नलिन कोहरी ने कहा कि अगर पार्टी की राज्य ईकाई बाचू को नहीं निकालती है, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.
दरअसल, मेघालय ईसाई बहुल राज्य है, जहां खासी, गारो और जयंतिया समुदाय के लोगों के बीच बीफ खाना आम बात है. इससे पहले बर्नार्ड उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि अगर आगामी मेघालय विधानसभा चुनाव में बीजेपी चुनाव जीतती है और सरकार बनाता है, तो सूबे में बीफ की कीमत कम की जाएगी.
बर्नार्ड का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह में बीफ पार्टी आयोजित किए जाने की योजना थी, ताकि स्थानीय लोगों में इस आशंका को दूर किया जा सके कि बीजेपी बीफ खाने पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रही है. गारो हिल्स में तेजी से अपनी पैठ बना रही बीजेपी को बर्नार्ड ने पार्टी छोड़कर करारा झटाका दिया है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More