डोकलाम सीमा पर भारत और चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों के बीच 16 जून से सीमा विवाद चल रहा है. इस मामले को भारत बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहता है लेकिन चीन की तरफ से लगातार यह बयान दिया जा रहा है कि सीमा से भारतीय सेना के हटने के बाद ही बातचीत संभव है. चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से भी भारतीय सेना को कई बार पीछे हटाने की धमकी दी जा चुकी है. अब डोकलाम पर भारत-चीन के बीच जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने डोकलाम के आसपास के गांवों को खाली करने का आदेश दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना ने सीमा के नाथनांग गांव में रह रहे ग्रामीणों को तुरंत गांव खाली करने के लिए कहा है. यह गांव डोकलाम से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि खाली करने का यह आदेश सुकना से डोकलाम की ओर बढ़ रहे 33 क्रॉप के जवानों के ठहरने के लिए खाली कराया गया है या भारत-चीन के बीच किसी मुठभेड़ की स्थिति में नागरिकों को हताहत होने से बचने के लिए.
इससे पहले खबर आई कि डोकलाम में जहां दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं उससे करीब एक किलोमीटर के दायरे में चीन ने 80 टैंट लगा दिए हैं. चीनी सेना पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) की तरफ से डोकलाम में ये बड़ी तैयारी मानी जा रही है. हालांकि यहां भारतीय सेना ने करीब 350 सैनिकों को तैनात किया है जो करीब 30 टैंट में रह रहे हैं.
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने चीनी सैनिकों की उपस्थिति पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि विरोधी की तरफ से किसी भी तरह की हलचल की उम्मीद नहीं है. लेकिन भारतीय सेना डोकलाम के आसपास लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More