जापान में एक टूना मछली को एक कारोबारी ने 22 करोड़ रुपये में खरीदा है. 22 करोड़ रुपये और एक टूना मछली के, बहुत ज्यादा हैं, लेकिन यह सच है. जापान में मशहूर सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम ब्लूफिन टूना मछली को 31 लाख डॉलर की बोली लगाकर खरीदा है.
टोक्यो के प्रसिद्ध सुकिजी मछली बाजार में नए साल पर इस दुर्लभ टूना मछली को निलाम किया गया. टूना, मछली की एक लुप्तप्राय प्रजाति है. और कियोशी किमुरा जापान के एक बड़े मछली कारोबारी है. वह महंगे दामों पर मछली खरीदने के लिए भी जाने जाते हैं. 2013 में भी कियोशी ने 15.5 करोड़ येन एक मछली खरीदी थी. कियोशी ने कहा कि उन्होंने दुनिया की दुर्लभ टूना को खरीदने में कामयाबी हासिल की है. लोग इसके स्वाद का जमकर लुत्फ उठाएंगे.
आमतौर पर टूना अन्य मछलियों के मुकाबले महंगी बिकती है. सामान्य तौर पर 40 डॉलर प्रति पौंड के हिसाब से यह बिकती है. लेकिन साल के अंत में इसकी कीमत 200 डॉलर प्रति पौंड को भी पार कर गई थी. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर के मुताबिक, ब्लूफिन सबसे बड़ी टुना फिश है, जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो 40 वर्षों तक जीवित रह सकती है. इस मछली को ओमोरी में पकड़ा गया था.
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More