न्यूयार्क की विश्व प्रसिद्ध ट्रेवल मैग्जीन ‘ट्रेवल+लेजर’ ने वर्ष 2019 के बेस्ट होटल्स एंड रिसोट्र्स अवार्ड की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सूची में दुनिया की बेस्ट-100 होटल्स में नम्बर-1 का खिताब उदयपुर की फाइव स्टार लग्जरी होटल एंड रिसोर्ट ‘द लीला पैलेस उदयपुर’ को दिया गया है। द लीला पैलेस उदयपुर के जनरल मैनेजर राजेश नाम्बी ने बताया कि इस अवार्ड की घोषणा के बाद दुनिया के पर्यटन नक्शे में एक बार फिर उदयपुर का नाम शीर्ष पर आ गया है। यही नहीं ‘टॉप-10 होटल्स इन एशिया’ केटेगरी में भी तीसरे स्थान पर द लीला पैलेस न्यू देहली और दसवें स्थान पर द लीला पैलेस बेंगलुरु का चयन किया गया है।
टॉप रिसोट्र्स इन एशिया केटेगरी में भी द लीला पैलेस उदयपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दुनिया के टॉप 25 ब्रांड्स में द लीला पैलेस ग्रुप को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘ट्रेवल+लेजर’ हर साल अपने पाठकों के सर्वे के आधार पर पूरे विश्व की बेस्ट होटल्स एंड रिसोट्र्स का चयन करती है तथा उन्हें अवार्ड से सम्मानित भी करती है। यह सर्वे इन होटल्स और रिसोर्ट की लोकेशन, वहां दी जाने वाली सुविधाएं, सेवाएं, भोजन एवं ओवरआल वेल्यूज़ के आधार पर होता है। अवार्ड समारोह 16 को न्यूयार्क में होगी जिसमें लीला गु्रप के प्रेसिडेंंट राजीव कौल यह सम्मान ग्रहण करेंगे।
यह पुरस्कार मिलने से उदयपुर की होटल इंडस्ट्री और पर्यटन जगत को खूब बूस्ट अप मिलेगा। इस सर्वे के आधार पर ही विश्वभर में पर्यटन उद्योग यह टॉप डेस्टिनेशन तय करता है। उदयपुर के नंबर-1 आने से शहर को विश्व स्तर पर नाम और सम्मान तो मिलेगा ही, यहां पर अमेरिका, यूरोप सहित विश्वभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। एक और खास बात यह है कि इस सर्वे में उदयपुर शहर को दुनिया में दसवां सबसे खूबसूरत पर्यटन शहर व एशिया में छठा सबसे खूबसूरत शहर का खिताब दिया गया है।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More