ओड़िशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में अब एक अगस्त यानी गुरुवार से पान, गुटखा और तंबाकू पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा. मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस बारे में फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की एक बैठक के दौरान सोमवार को लिया गया. इसका मकसद 12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर को साफ-सुथरा रखना है. नया नियम एक अगस्त से प्रभावी होगा. एसजेटीए के मुख्य प्रशासक पी के महापात्र ने बताया, अगर कोई श्रद्धालु या मंदिर का कर्मचारी गुटखा, तंबाकू चबाते या पान खाते मिलेगा तो उनके मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा और उन पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि एसजेटीए मंदिर के आस-पास बोर्ड लगायेगा और इस नये नियम के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलायेगा. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंदिर के द्वारों पर तैनात गार्ड श्रद्धालुओं तथा मंदिर के कर्मियों की तलाशी लेंगे ताकि वे प्रतिबंधित सामग्री परिसर के अंदर नहीं ले जा सकें. यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है. इसका निर्माण गंग वंश के शासक अनंतवर्मन चोडगंग ने 12वीं शताब्दी में कराया था.
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More