प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम में योगदान देने के लिए मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं से पैकेट वाले दूध की बजाय टोकन वाला दूध खरीदने की अपील की है। मदर डेयरी टोकन वाला दूध पैकेट वाले दूध की तुलना में 4 रुपये प्रति लीटर कम पर उपलब्ध कराएगी।मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम चौधरी का कहना है कि कंपनी टोकन वाले दूध की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाएगी और हर घर तक सक्रिय आपूर्ति को सुनिश्चित कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के निवासियों द्वारा रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में योगदान देगी।
कंपनी का कहना है कि अगर उपभोक्ता टोकन वाला दूध खरीदेंगे तो वह उन्हें पैकेट वाले दूध की तुलना में 4 रुपये सस्ता भी पड़ेगा और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम भी ज्यादा कारगर होगी। कंपनी अपने रीटेल सेल आउटलेट्स में वेंडिंग मशीनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाओं का अनुभव प्रदान करेगी।
मदर डेयरी ने टोकन वाले दूध की मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को 10 लाख लीटर प्रति दिन तक बढ़ाया है। अब बड़ी संख्या में लोग वेंडिंग मशीनों से लाभान्वित होंगे, ऐसे में इस नकद प्रोत्साहन से उपभोक्ताओं को सालाना 140 करोड़ का लाभ होगा।
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More