दीपक जैन की रिपोर्ट. यातायात माह के दौरान स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा स्कूली बच्चों की यातायात पर कला, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता पुलिस लाइन परिसर फिरोजाबाद में आयोजित कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.ए.वी इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा जया खान, द्वितीय स्थान ठाकुर दास इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा काजल बघेल एवं तृतीय स्थान एस.एम.के. स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा तौबा खान ने प्राप्त किया।
इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 8वीं कक्षा की छात्रा मिष्टी जैन, द्वितीय स्थान सुरभी झा व तृतीय स्थान पलक गुप्ता ने प्राप्त किया। तत्पश्चात बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराया जिससे बच्चे सड़क पर खुद यातायात नियमों का पालन कर सकें व दूसरों को भी यातायात के नियमों के विषय में अवगत करा सकें।
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल (DLF) का 14वां संस्करण ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। उत्तर भारत के सबसे भव्य और महाशिवरात्रि आयोजनों ..Read More
कर्णगोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में हिमालय अपार्टमेंट, वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More