अयोध्या के श्री रामलला के दर्शन अब सोशल मीडिया के जरिए भी किए जा सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही सुबह की मंगला आरती से लेकर रात्रि में शयन आरती का लाइव टेलिकास्ट यानी सीधा प्रसारण करेगा। दिन में कुल मिलाकर पांच आरती होती हैं। इन सभी का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वेबसाइट लॉन्च की। वे सायंकालीन (शाम को होने वाली आरती) आरती में भी शामिल हुए। रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजित करने के बाद तिवारी पहली बार अयोध्या पहुंचे थे। ट्रस्ट ने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पहले ही शुरू कर दिए थे।
वेबसाइट पर मिलेंगे मंदिर निर्माण से जुड़े अपडेट
ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र के मुताबिक- ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://srjbtkshetra.org/) पर रामलला की आरती-पूजन और अन्य कार्यक्रमों को देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं वेबसाइट पर अयोध्या के मंदिरों, पर्यटन स्थलों और उन्हें जोड़ने वाले रास्तों, धर्मशालाओं और होटलों की जानकारी भी दी गई है। भगवान श्री राम से जुड़ी तमाम जानकारी भी होगी। इसके अलावा ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाती रहेगी।
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More