Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

चेरापूंजी में बना एक और रिकॉर्ड, एक दिन में 972 मिलीमीटर बारिश

By: Dilip Kumar
6/18/2022 12:45:45 AM

मेघालय के चेरापूंजी में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 972 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो जून में वर्ष 1995 के बाद से सबसे अधिक है। इससे दो दिन पहले वहां 811.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 122 सालों में तीसरा सबसे अधिक वर्षा दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा जब से उसने रिकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में शामिल चेरापूंजी में जून के महीने में नौ बार 800 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र में वैज्ञानिक सुनीत दास ने कहा कि इस महीने शुक्रवार तक चेरापूंजी में कुल 4081.3 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान चेरापूंजी में 811.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी।

दास ने बताया कि 16 जून, 1995 को चेरापूंजी में 1,563.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी। उससे एक दिन पहले 15 जून, 1995 को 930 मि.मी बारिश हुई थी। उन्होंने कहा, हमेशा ऐसी बारिश नहीं होती। (चेरापूंजी में) साल में एक या दो बार 50-60 सेंटीमीटर बारिश होना सामान्य है। लेकिन 80 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश होना सामान्य बात नहीं है। भुवनेश्वर के आईएमडी निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि मानसून ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। अगले 3 दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। ओडिशा के जाजपुर, कटक आदि में भारी बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राज्य भर में तापमान में कमी आई है।

बारिश में डबल होता है चेरापूंजी जाने का मजा, जानिए इसकी खास बातें

चेरापूंजी का मशहूर व्यंंजन- अगर आप खाने-पीने के शौकीन है तो आप यहां के राइस से बने व्यंजन जरूर चखें।जी हाँ और यहां का पार्क राइस काफी पसंद किए जाने वाला व्यंजन है।वहीं इसके अलावा यहां का सोहरा पुलाव भी काफी पसंद किया जाता है। यहाँ राइस से बने इस व्यंजन में सब्जियां मिलाकर बनाई जाती है और खास बात यह है कि बिना मसाले का बना यह डिश बेहद स्वादिष्ट होता है।

कैसे पहुंचें चेरापूंजी- यहां का निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी है, जो 170 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां पहुंचने में करीब 5 घण्टे का समय लगता है। इसी के साथ यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है, जो 150 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं सड़क मार्ग की बात की जाए तो चेरापूंजी, शिलांग से 55 किमी की दूरी पर है और यहां पहुंचने में दो घण्टे का समय लगता है। इसी के साथ व्यक्तिगत वाहनों के साथ-साथ सरकारी यातायात के साधन भी इस रास्ते पर हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

चेरापूंजी के झरने व गुफाएं- हरियाली के साथ-साथ अगर आप झरने व गुफाओं की भी सैर करना चाहते हैं तो चेरापूंजी आपके लिए एक अच्छा गंतव्य साबित हो सकता है। जी दरअसल यहां के झरने मोहित करने वाले हैं। इसी के साथ ही आप शानदार फोटोग्राफी का भी अनुभव ले सकते हैं। जी दरअसल यहां कई वाटरफॉल है और सभी बनावट एक-दूसरे से अलग है। इसके अलावा यहां मवासमई और आरवाह गुफा हैं जो आपको एक रोमांचकारी अनुभव कराती है।

चेरापूंंजी का सुप्रसिद्ध 'लोकगीत' व 'लोकनृत्य'- चेरापूंजी में खासी जनजाति के लोग रहते हैं, जो बसंत ऋतु का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जी हाँ और यहां के लोग बादलों को लुभाने के लिए 'लोकगीत' व 'लोकनृत्य' का आयोजन करते हैं, जो पर्यटकों को खासा पसंद आता है।

चेरापूंजी का लाइव ब्रिज- चेरापूंजी, लाइव ब्रिज के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। जी दरअसल यहां के लोगों द्वारा बनाया गया यह ब्रिज बायो-इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। वहीं इस ब्रिज की खासियत है कि समय के साथ-साथ यह और भी मजबूत होता जाता है। केवल यही नहीं बल्कि एक साथ इस पर से करीब 50 लोग गुजर सकते हैं।

चेरापूंजी का ईको पार्क- चेरापूंजी में स्थित एक ईको पार्क है, जहां फूल की प्रजाति ऑर्चिड अपना जलवा बिखेरती है। इसका मतलब है कि इस पार्क में ऑर्चिड के फूल लगाए गए है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों का मेला लगा रहता है।


related topics

आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

8/17/2026 8:55:58 PM

भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More

फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

8/17/2026 8:51:30 PM

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More

मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

6/17/2026 10:37:28 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More

ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

4/9/2026 10:35:39 PM

ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More

जयपुर में स्वादों की नई कहानी: CURRYiT के साथ भारतीय व्यंजनों की जीवंत यात्रा

1/16/2026 9:14:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More

जयपुर में फ्लेवर्स का फेस्टिवल: करीइट ने जोड़ा परंपरा और आधुनिक स्वाद

1/16/2026 9:11:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More

फूडसर्विस सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, अर्थलिंग का क्यूलिनरी सेंटर शुरू

1/16/2026 8:35:58 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED