कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीलाएं शुरू हो रही हैं जिसको लेकर दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर आज लाल किला की लवकुश रामलीला कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की जिसमें लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, चेयरमैन पवन गुप्ता, अंकुर गोयल के साथ सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल भी शामिल हुए।
लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है जिसको बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए, इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने तुरंत रजामंदी देते हुए कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक कर सकते हैं, इसको लेकर जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
इसके अलावा लवकुश रामलीला टीम ने MCD संबंधित समस्या बताते हुए कहा कि आमतौर पर 40 दिनों के लिए कमेटियों को एमसीडी ग्राउंड की बुकिंग देती है लेकिन कुछ जगहों पर MCD की तरफ से 10 दिन की ही बुकिंग की अनुमति मिली है जिसको कि बढ़ाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो MCD को आदेश देंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए रामलीला कमेटियों को ग्राउंड बुकिंग की अनुमति दी जाए।
इसके अलावा सीएम ने आश्वासन दिया कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छर नहीं पनप पाएं ,सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल रामलीलाओं और दशहरे पर शामिल होते हैं और इस साल भी शामिल होंगे। दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग 650 रामलीलाएं होती हैं जिनसे कि लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More