कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व वैदिक दिवस पर सनातनी गंगा फाउंडेशन द्वारा सोमवार को वैदिक दिवस एवं वैदिक दीपोत्सव का आयोजन प्रातः10 बजे से रात्रि 9बजे तक किया गया। वैदिक दिवस एवं वैदिक दीपोत्सव का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आरम्भ हुआ जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी निजरूपानंदपुरी जी महाराज व महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा सोमगिरि जी महाराज ने महोत्सव की अध्यक्षता की।
-सनातनी गंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित वैदिक दिवस का आयोजन किया गया
-वैदिक दिवस कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंद जी महाराज की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आरम्भ हुआ
-वैदिक संस्कृति अपनाकर ही हम भारत को भारत बनाए रख सकते है तथा विश्व में शांति स्थापित कर सकते है-दाती महाराज
आयोजकों द्वारा सभी सन्तों का भव्य स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज उपस्थित रहे महामंडलेश्वर स्वामी निजरूपानंदपुरी जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी वैदिक संस्कृति ही हमारी धरोहर है जो हमेशा सर्वे भवन्तु सुख़न: की भावना रखती है पूरे विश्व में हमारी संस्कृति ही ऐसी है जो ये भाव रखती है हमे गर्व होना चाहिए कि हमारा जन्म भारत वर्ष में हुआ है। उन्होंने आयोजकों का आभार जताते कहा कि सनातन को और मजबूत करने के लिए समय समय पर आयोजन करते रहें। कपिल खन्ना अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश, महन्त सतीश दास जी चंद्र देव स्वामी, महंत भोलागिरि, स्वामी रमेशगिरि, महंत सूरजगिरि, संपूर्ण विश्व में संस्कृत में संवाद करने वाले एकमात्र कर्नाटक के गांव के आचार्य जी विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के प्रमुख पुजारी, आनंदेश्वर गिरि सम्मानित अतिथि के रूप उपस्थित रहे।
सनातनी गंगा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार ने बताया कि सबके उद्वार, पवित्रता व आत्मशुद्धि हेतु ही यह आयोजन किया गया। सम्पूर्ण भारतवर्ष में मंदिरों के जीर्णोद्वार, गुरुकुलों का प्राचीन कालीन वैभव प्रदान करने, सत्य सनातन धर्म की ध्वजा को अनन्त काल तक निरन्तर फहराने के उददेश्य से यह आयोजन किया गया जो प्रत्येक सनातनी के लिए उत्सव तुल्य रहा।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More
शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More